सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कलि -संतरणोपनिषद मंत्र संख्या दस -भावसार व्याख्या सहित

कलि -संतरणोपनिषद मंत्र संख्या दस -भावसार व्याख्या सहित 

यदास्य  षोडशीकस्य सार्ध  त्रिकोटीर्जपति ,तदा ब्रह्म 

हत्यां तरति वीर हत्यां | स्वर्ण स्तेयात्पूतो भवति ,

जब भगवान् के सोलह नामों वाले इस महामंत्र का जाप कोई साढ़े तीन करोड़ बार (३५ मिलियन टाइम्स )करता है ,तब वह स्वयं को ब्राह्मण ,किसी शूरवीर हत्या तथा स्वर्ण की चोरी ( चोर्य )के पाप से मुक्त कर लेता है। साथ ही अपने पूर्वजों या अन्य प्राणियों के प्रति  किए ऐसे ही पाप कर्मो से भी स्वयं को मुक्त कर लेता है। 

इस प्रकार यह महा-मन्त्र अतीत और वर्तमान दोनों को अपनी परिधि में ले आता है। इसका मतलब यह नहीं है हम आइंदा अब तक किये गए पाप कर्मों को दोहराये और फिर उनके पुन :शोधन के लिए मंत्र जाप को एक साधन मान लें। ऐसा करना बूझना महापाप होगा। 

अब ऐसे में यदि हम नित्य प्रति सोलह बार इस मंत्र का जाप करें तब इसके साढ़े तीन करोड़ जाप होने में २०,२५५ दिन अथवा साढ़े पचपन बरस लग जाएंगे। 

हरिदास ठाकुर को नामाचार्य इसीलिए कहा जाता है ,वह नित्य प्रति इसका तीन लाख बार जाप करते थे। उसी के बाद प्रसाद ग्रहण करते थे। 

इसलिए हम यदि सुबह और शाम दोनों वक्त सोलह -सोलह बार इस मंत्र  का जाप करें तब हमें २८ बरस से थोड़ा कम ही  समय लगेगा ,  साढ़े तीन लाख जाप का आंकड़ा छूने में। 

पुनरपि जन्मम पुनरपि मरणम ,

पुनरपि जठरे जननी शयनम। 

जन्म मृत्यु के अनवरत चक्र से छुटकारे  का  साधन यही महामंत्र है जिसका ध्यान स्मरण आप कहीं भी कभी कर सकते हैं बिना किसी कर्मकांड अन्य उपासना ध्यान स्नान के।

भागवद्पुराण में कलियुग के लक्षण बतलाये गए हैं :

ततः कानुदिनम धर्मः सत्यम शौचं क्षमा दया ,

कळेना बलिना राजन ,नानकस्यात्यय  आयुर  बलं स्मृतिः  .| | 

कलियुग में  प्रत्येक  दिन के बीतने के साथ दिनानुदिन धर्म सत्य (सत्य आचरण ),शुचिता ,क्षमा ,दया ,जीवनावधि , शारीरिक क्षमता (भुजबल तन बल ),याददाश्त का क्षय होता जाएगा। काल बड़ा बलवान होता है उसके हाथों ही यह होता है। काल के हाथ सबसे लम्बे होते हैं। 

शब्दार्थ :

यदा -कब ,; अस्य -जैसे यह , ; षोडशीकस्य -सोलह नामों का समुच्चय ,संग्रह ; 

सार्ध -त्रिकोटिर -साढ़े तीन करोड़ बार ; जपति -नामोच्चार ,नामस्मरण ;तदा -

 तदा -तब ; 

; ब्रह्महत्यां -ब्राह्मण की हत्या ; विराहत्यां -वीर हत्यां -शूरवीर की हत्या ; 

स्वर्णास्तेयात  -स्वर्ण की चोरी ; पुतो -मुक्ति ;भवति -होना ,होता /होती है। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शख्सियत :रश्मि ताई

शख्सियत :रश्मि ताई जो कभी सहपाठी थे अब हमसफ़र हैं 'हमराही' हैं। जी हाँ आप ठीक समझे हैं। हम बात कर रहें हैं 'वाहिनी साहब' रश्मि ताई ,अब रश्मि ठाकरे की। हर कामयाब मर्द के पीछे एक औरत होती है यह विश्वास तब और भी घना -गाढ़ा हो जाता है जब  सौम्यता  और शालीनता की नायाब मिसाल रश्मि ताई से मुखातिब होते हैं। एक आम मध्य वर्गीय परिवार से आईं हैं आप। आपके व्यक्तित्व पे मातुश्री (रश्मि ताई की  माता श्री मती मीणा ताई  )की गहरी छाप है। आप रंगभूमि में ही रहती हैं मेकअप मैन  की तरह. आपने उद्धव जी को सजाया संवारा है। पहले जे. जे. स्कूल आफ आर्ट्स में सहपाठी और अब जीवन संगनी बनकर उनकी अनाम राजनीतिक गुरु और सलाकार रहीं हैं आप। आगे भी ये सफर यूं ही नए क्षितिज नापेगा। आप ने ही हिन्दू हृदय सम्राट बाला केशव  प्रबोधनकर ठाकरे से उनका राजनीतिक वारिस उद्धव जी को बनाये जाने का वचन उनके जीते जी ले लिया था। आप एक अन्नपूर्णा साबित हुई हैं मातोश्री के लिए जो बाला साहब के बीमार होने पर उनकी कुशल पूछने आते सभी आम अउ ख़ास सैनिकों को  अल्पाहार क्या चाव से भरपेट भोजन आ...

किदार शर्मा की यह अनुपम कृति जोगन (१९५०)आज भी उतनी ही सात्विक आंच लिए हुए है गीत -संगीत -पार्श्व- संगीत की ,अभिनय के शीर्ष की। गीतादत्त ,तलत मेहमूद साहब और शमशाद बेगम का स्वर बुलो सी रानी का संगीत अपनी ही परवाज़ लिए हुए था

लड़कियां कितने सपने देखतीं हैं ?हाँ !बेहद के !अपने ही  तैं नहीं अपनी गुड़ियाँ के लिए भी उनके मन में एक विलक्षण  राजकुमार की कामना होती है। चाव से ब्याह रचातीं हैं  अपनी गुड़िया का कोई समझौता नहीं कोई खुरसट उनकी राजकुमारी सी गुड़िया को यूं ब्याह कर ले जाए। और वह बस निर्मूक देखती रहें।  यहां तो साक्षात लंगूर ही था -बूढ़ा खुरसट जिसके साथ सुरभि का सौदा हो रहा था और कोई और नहीं स्वयं उसका सगा भाई बड़े जागीरदार का बेटा ही कर रहा था ये लेनदेन । अपनी शराब की लत और ऐयाशी की खातिर। क़र्ज़ में आकंठ डूबे जागीरदार अपनी लाड़ली बेटी की कोई मदद नहीं कर पा रहे थे। इन्हीं हालातों में सुरभि - वो जिसका मन बादलों के रंग मौसम की रंगीनी देखता था सावन के गीत लिखता था श्रृंगार को संवारता था हर दिन एक नै कविता लिखता था वह स्वयं बिरहा गीत बनने से पहले बैरागिन ही बन गई। जोगिन बन  गई।यह योग और साधना  का मार्ग था। पीछे मुड़कर देखने का वक्त नहीं था।  मीराबाई हो गई सुरभि ज़माने के लिए। अपना नाम -रूप  खोके। प्रारब्ध भी अजीब खेल दिखाता है। अनाथ और नास्तिक विजय भी यहीं इस गाँव में चला आया है ...

तालिबान की सरकार आते ही बदलेगा अफगानिस्तान का नाम, नये नाम से डरी दुनिया, ब्रिटेन ने दी थी चुनौती

  काबुल, अगस्त 16: काबुल पर कब्जा करने के बाद अब तालिबान ने अफगानिस्तान का नाम बदलने का फैसला किया है। तालिबान की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि अफगानिस्तान का नया नाम रखा जाएगा, जिसकी आधिकारिक तौर पर घोषणा राष्ट्रपति भवन से की जाएगी। तालिबान की तरफ से कहा गया है कि अफगानिस्तान का अगला राष्ट्रपति कौन होगा, ये जल्द तय किया जाएगा और फिर अफगानिस्तान के नये नाम का ऐलान किया जाएगा। बदल गया अफगानिस्तान का नाम! तालिबान के एक अधिकारी ने कहा है कि तालिबान के नेताओं ने फैसला किया है कि हुकूमत पर काबिज होने के बाद अफगानिस्तान का नाम बदल दिया जाएगा और नया नाम रखा जाएगा। तालिबान ने कहा है कि अफगानिस्तान का नया नाम 'इस्लामिक अमीरात ऑफ अफगानिस्तान' होगा। न्यूज एजेंसी एसोसिएट प्रेस से बात करते हुए तालिबान के एक नेता ने कहा कि प्रेसिडेंशियल पैलेस में जब सभी तालिबान के नेता आ जाएंगे तब 'इस्लामिक एमिरेट ऑफ अफगानिस्तान' का ऐलान किया जाएगा। हालांकि, तालिबान के उस नेता ने अपना नाम बताने से इनकार कर दिया। लेकिन, राष्ट्रपति भवन में मौजूद उस तालिबानी नेता ने कहा कि वो मीडिया से बात करने के ...