सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कर्म, अकर्म एवं विकर्म by Shri Manish Dev ji(Maneshanand ji), SI-10, Divya Srijan Samaaj

प्रकृति स्वयं कर्म परायण है। ये जीव जो प्रकृति के वश रहता है यह भी कर्म परायण है प्रकृति (इसके तीन गुण )जीव से कर्म करवा ही लेते है। भगवान् श्री कृष्ण अर्जुन को कर्म ,अकर्म और विकर्म का स्वरूप समझाते हुए कहते हैं -हे अर्जुन 

कर्म क्या है और अकर्म क्या है इसे लेकर बड़े बड़े ग्यानी व्यामोह में फंसे रहते हैं। कर्मों की गति बड़ी गहन है। 


किम कर्म किमकर्मेति कव्योअपयत्र मोहिता : | 

तत् ते  कर्म प्रवक्ष्यामि यज्ज्ञात्वा मोक्ष्यते अशुभात || 

कर्म के फल का स्वरूप कैसा होगा उसके हिसाब से कर्म को तीन भागों में बांटा जा रहा है :

कर्म ,अकर्म ,विकर्म। 

कर्म करने में नीयत के अनुसार फल मिलता है मंदिर में रहने वाला पुजारी पूजा अर्चना भगवान् को नहलाना आदि कर्म करता हुआ दिख सकता है लेकिन अगर उसकी नीयत कहीं और है भोग विलास में है तो उसका कर्म अकर्म हो जाएगा। इसी प्रकार एक नेता या समाज सेवी ऊपर से समाज सेवा  में संलग्न दिख सकता है लेकिन अगर उसकी नीयत वहां नहीं है सेवा में उसका मन नहीं है किसी और एषणा में  गुंथा है तो उसका कर्म भी अकर्म  हो जाएगा। 

शुकदेव और राजा जनक की कथा आती है राजा जनक  गृहस्थ हैं उनका राज पाट है लेकिन मन सन्यासी है और शुकदेव बैरागी हैं लेकिन जब तत्वज्ञान विमर्श के दौरान सैनिक आकर बतलाते हैं महाराज भीषण आग आपके अपने महल के द्वार तक आ पहुंची तब राजा जनक ज़रा भी विचलित नहीं होते लेकिन शुकदेव उठकर द्वार की और भागते हैं राजा जनक पूछते हैं शुकदेव तुम कहाँ जा रहे हो। महाराज मेरा दंड कमण्डलू द्वार पर है उसे लेने जा रहा हूँ। तब राजा जनक कहते हैं शुकदेव मेरा सारा महल जल गया और तुम एक कमण्डलू के लिए तत्वज्ञान की चर्चा छोड़ भाग रहे हो।

यद्यपि जनक राजपाट कर्म में लगे हुए हैं लेकिन उन्हें उससे कोई मोह नहीं। वह ईश्वरीय ज्ञान प्राप्ति उन्मुख हैं। मन उनका बैरागी है। नीयत उनकी ईश्वरीय ज्ञान में लगी है। राजपाट उनका कर्म  भले है। ऊपर से दिख रहा है वह राजपाट संभाल रहे हैं। प्रजा का पालन कर रहे हैं। लेकिन राजा जनक के जीवन का उद्देश्य तो ईश्वरत्व की प्राप्ति है।एक महासमाधि की ओर वह बढे चले जा रहे हैं  इसलिए उनका यह कर्म अकर्म हो जाता है। उस कर्म का फल प्राप्त नहीं होता जो अकर्म हो जाता है। 

विश्वामित्र ने घोर तप किया इंद्र ने मेनका को उनका तप भंग करने के लिए भेजा। विश्वामित्र उसके आकर्षण से विमोहित हुए उनका तप भंग हुआ। विक्षोभ और क्रोध पैदा हुआ तप  भंग से। वह  मुनि वशिष्ठ के पास उनकी हत्या करने के इरादे से गए। वहां जाकर देखा वशिष्ठ जी तो उन्हें बहुत प्रेम करते हैं आत्मग्लानि से भरे उनके पैरों पर गिर गए रोते हुए बोले मेरा सब कुछ नष्ट हो गया। वशिष्ठ ने उन्हें उठाया और कहा -जो कुछ तुम्हारे पास था वह सब अभी भी है तुम्हारा लक्ष्य अभी भी वही है। तुम्हारी नीयत में खोट नहीं है। 

कृष्ण अर्जुन से कहते हैं अर्जुन तुम युद्ध अपने हिस्से का राजपाट हासिल करने के लिए नहीं कर रहे हो तुम धर्म युद्ध में रत हो इसलिए इसका फल तुम्हें नहीं मिलेगा। तुम्हारा उद्देश्य पवित्र है। महान है धर्म की रक्षा है । कर्म किस भावना से किया जा रहा है कर्म करने वाले की नीयत ही उस कर्म को  अकर्म में परि-वर्तित  कर देती है। भगवान् उसकी नीयत को ही ग्रहण करते हैं और उसकी नीयत के हिसाब से ही उसे फल प्राप्त कराते हैं। 

बुरी नीयत से किया जाने वाला बाहर से अच्छा दिखने वाला कर्म भी व्यर्थ है। प्रदर्शन के लिए किया गया कर्म मिथ्या आचरण है पाखंड है। 

अकर्म का अर्थ है कर्मों के फल में स्पृहा न होना है। 

आखिर  दुनिया में  बशर को रहना वाहिद   किस तरह ,

जिस तरह तालाब के पानी में रहता हैं कमल। 

वह रहता पानी में है लेकिन उसका मुख सूर्य की और रहता है। 

राजा जनक रहते तो राजपाट में हैं लेकिन उनका मन  परमात्मा में रहता है।  

कर्म विकर्म (निषेध कर्म )तब हो जाता है जब व्यक्ति का सम्पूर्ण स्वार्थ उस कर्म में लग जाता है। समाज में धर्म विरोधी तत्व सक्रिय हैं कुछ ऐसे ही तत्व कहते हैं महाभारत को घर में मत रखो उससे घर में कलह कलेश हो जाएगा यह दुष्प्रचार करते हैं । सनातन धर्म विरोधी तत्वों ने ऐसा प्रचार किया है। 

दूसरे ऐसे लोग हैं जिन्होनें महाभारत कभी पढ़ी ही नहीं वह कृष्ण पर आरोप लगाते हैं। आरोप यह  है :

भगवान् कृष्ण ने महाभारत करवा दिया। अर्जुन को बारहा प्रेरित किया तू  युद्ध कर युद्ध कर कहकर। महाभारत को पढ़ेंगे तो पता चलेगा महाभारत को रोकने का सबसे बड़ा प्रयास भगवान् कृष्ण ने ही किया जो राजा बन के नहीं दूत बन के गये। कहा पांच गाँव ही दे दो पांडवों को उसके इंकार करने पर पांच मकान ही देने को कहते हैं दुर्योधन से.

दुर्योधन   भगवान् को बंदी बनाने का प्रयास करते हैं कहते हुए सुईं  की नौंक के बराबर भी भूमि पांडवों को युद्ध के बिना नहीं दूंगा। 


भगवान् तो कर्म करना सिखाते हैं। कर्म कैसे करना है यह सिखाते हैं। कर्म अकर्म और विकर्म का रहस्य समझाते हैं। अर्जुन तो निमित्त मात्र हैं यह सन्देश  हम सभी के लिए है। 


सन्दर्भ सामिग्री :


कर्म, अकर्म एवं विकर्म by Shri Manish Dev ji(Maneshanand ji), SI-10, Divya Srijan Samaaj

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किदार शर्मा की यह अनुपम कृति जोगन (१९५०)आज भी उतनी ही सात्विक आंच लिए हुए है गीत -संगीत -पार्श्व- संगीत की ,अभिनय के शीर्ष की। गीतादत्त ,तलत मेहमूद साहब और शमशाद बेगम का स्वर बुलो सी रानी का संगीत अपनी ही परवाज़ लिए हुए था

लड़कियां कितने सपने देखतीं हैं ?हाँ !बेहद के !अपने ही  तैं नहीं अपनी गुड़ियाँ के लिए भी उनके मन में एक विलक्षण  राजकुमार की कामना होती है। चाव से ब्याह रचातीं हैं  अपनी गुड़िया का कोई समझौता नहीं कोई खुरसट उनकी राजकुमारी सी गुड़िया को यूं ब्याह कर ले जाए। और वह बस निर्मूक देखती रहें।  यहां तो साक्षात लंगूर ही था -बूढ़ा खुरसट जिसके साथ सुरभि का सौदा हो रहा था और कोई और नहीं स्वयं उसका सगा भाई बड़े जागीरदार का बेटा ही कर रहा था ये लेनदेन । अपनी शराब की लत और ऐयाशी की खातिर। क़र्ज़ में आकंठ डूबे जागीरदार अपनी लाड़ली बेटी की कोई मदद नहीं कर पा रहे थे। इन्हीं हालातों में सुरभि - वो जिसका मन बादलों के रंग मौसम की रंगीनी देखता था सावन के गीत लिखता था श्रृंगार को संवारता था हर दिन एक नै कविता लिखता था वह स्वयं बिरहा गीत बनने से पहले बैरागिन ही बन गई। जोगिन बन  गई।यह योग और साधना  का मार्ग था। पीछे मुड़कर देखने का वक्त नहीं था।  मीराबाई हो गई सुरभि ज़माने के लिए। अपना नाम -रूप  खोके। प्रारब्ध भी अजीब खेल दिखाता है। अनाथ और नास्तिक विजय भी यहीं इस गाँव में चला आया है ...

शख्सियत :रश्मि ताई

शख्सियत :रश्मि ताई जो कभी सहपाठी थे अब हमसफ़र हैं 'हमराही' हैं। जी हाँ आप ठीक समझे हैं। हम बात कर रहें हैं 'वाहिनी साहब' रश्मि ताई ,अब रश्मि ठाकरे की। हर कामयाब मर्द के पीछे एक औरत होती है यह विश्वास तब और भी घना -गाढ़ा हो जाता है जब  सौम्यता  और शालीनता की नायाब मिसाल रश्मि ताई से मुखातिब होते हैं। एक आम मध्य वर्गीय परिवार से आईं हैं आप। आपके व्यक्तित्व पे मातुश्री (रश्मि ताई की  माता श्री मती मीणा ताई  )की गहरी छाप है। आप रंगभूमि में ही रहती हैं मेकअप मैन  की तरह. आपने उद्धव जी को सजाया संवारा है। पहले जे. जे. स्कूल आफ आर्ट्स में सहपाठी और अब जीवन संगनी बनकर उनकी अनाम राजनीतिक गुरु और सलाकार रहीं हैं आप। आगे भी ये सफर यूं ही नए क्षितिज नापेगा। आप ने ही हिन्दू हृदय सम्राट बाला केशव  प्रबोधनकर ठाकरे से उनका राजनीतिक वारिस उद्धव जी को बनाये जाने का वचन उनके जीते जी ले लिया था। आप एक अन्नपूर्णा साबित हुई हैं मातोश्री के लिए जो बाला साहब के बीमार होने पर उनकी कुशल पूछने आते सभी आम अउ ख़ास सैनिकों को  अल्पाहार क्या चाव से भरपेट भोजन आ...

तालिबान की सरकार आते ही बदलेगा अफगानिस्तान का नाम, नये नाम से डरी दुनिया, ब्रिटेन ने दी थी चुनौती

  काबुल, अगस्त 16: काबुल पर कब्जा करने के बाद अब तालिबान ने अफगानिस्तान का नाम बदलने का फैसला किया है। तालिबान की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि अफगानिस्तान का नया नाम रखा जाएगा, जिसकी आधिकारिक तौर पर घोषणा राष्ट्रपति भवन से की जाएगी। तालिबान की तरफ से कहा गया है कि अफगानिस्तान का अगला राष्ट्रपति कौन होगा, ये जल्द तय किया जाएगा और फिर अफगानिस्तान के नये नाम का ऐलान किया जाएगा। बदल गया अफगानिस्तान का नाम! तालिबान के एक अधिकारी ने कहा है कि तालिबान के नेताओं ने फैसला किया है कि हुकूमत पर काबिज होने के बाद अफगानिस्तान का नाम बदल दिया जाएगा और नया नाम रखा जाएगा। तालिबान ने कहा है कि अफगानिस्तान का नया नाम 'इस्लामिक अमीरात ऑफ अफगानिस्तान' होगा। न्यूज एजेंसी एसोसिएट प्रेस से बात करते हुए तालिबान के एक नेता ने कहा कि प्रेसिडेंशियल पैलेस में जब सभी तालिबान के नेता आ जाएंगे तब 'इस्लामिक एमिरेट ऑफ अफगानिस्तान' का ऐलान किया जाएगा। हालांकि, तालिबान के उस नेता ने अपना नाम बताने से इनकार कर दिया। लेकिन, राष्ट्रपति भवन में मौजूद उस तालिबानी नेता ने कहा कि वो मीडिया से बात करने के ...