सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

शख्सियत :रश्मि ताई

शख्सियत :रश्मि ताई
जो कभी सहपाठी थे अब हमसफ़र हैं 'हमराही' हैं। जी हाँ आप ठीक समझे हैं। हम बात कर रहें हैं 'वाहिनी साहब' रश्मि ताई ,अब रश्मि ठाकरे की। हर कामयाब मर्द के पीछे एक औरत होती है यह विश्वास तब और भी घना -गाढ़ा हो जाता है जब  सौम्यता  और शालीनता की नायाब मिसाल रश्मि ताई से मुखातिब होते हैं। एक आम मध्य वर्गीय परिवार से आईं हैं आप। आपके व्यक्तित्व पे मातुश्री (रश्मि ताई की  माता श्री मती मीणा ताई  )की गहरी छाप है। आप रंगभूमि में ही रहती हैं मेकअप मैन  की तरह. आपने उद्धव जी को सजाया संवारा है। पहले जे. जे. स्कूल आफ आर्ट्स में सहपाठी और अब जीवन संगनी बनकर उनकी अनाम राजनीतिक गुरु और सलाकार रहीं हैं आप। आगे भी ये सफर यूं ही नए क्षितिज नापेगा।

आप ने ही हिन्दू हृदय सम्राट बाला केशव  प्रबोधनकर ठाकरे से उनका राजनीतिक वारिस उद्धव जी को बनाये जाने का वचन उनके जीते जी ले लिया था।
आप एक अन्नपूर्णा साबित हुई हैं मातोश्री के लिए जो बाला साहब के बीमार होने पर उनकी कुशल पूछने आते सभी आम अउ ख़ास सैनिकों को  अल्पाहार क्या चाव से भरपेट भोजन आग्रह पूर्वक करवातीं थीं। आप लेंस के पीछे रहती आईं हैं। लेकिन आपका मौन सदैव मुखर रहा है। काम आगे बढ़के बोला है। जीवन बीमा निगम की एजेंट से लेकर रश्मि ताई से रश्मि ठाकुर बनने तक का खामोश  सफर उद्धव जी की राजनीतिक ग्रूमिंग तक ही सीमित नहीं रहा है। शिव सेना की महिला विंग (पार्वती विंग )की आप सूत्रधार रहीं हैं। बकौल आपके मामा श्री श्रृंगारपुडे आप बचपन से ही शांत तबियत की रहीं हैं।
रश्मि पटणकर का जन्म थाने के डोम्बिवली के एक साधारण व्यापारी माधव पटणकर के यहां हुआ।आप वाज़े केलकर महाविद्यालय से स्नातक हैं। आप अपने परिवार में माँ की निकटतर छाँव में रहीं हैं। माँ बाप के संस्कार उन्हें विरासत में मिले जो ससुराल में 'मातो  - श्री' में खूब और बेहद के विकसित  हुए। आप सबकी चहेती  छुटकी -बहु बन गईं।
आदित्य ठाकरे की कामयाबी के पीछे भी आप ही रहीं हैं आप ही के नेहासंसिक्त  -हाथों में उनकी चुनावी बागडोरी थी. सारथी रश्मि जी आप ही थीं। बाला  केशव ठाकरे की  सेवा सुश्रवा से आपने उनका मन मोह लिया। उनका राजनीतिक वारिस उद्धव यूं ही नहीं बने हैं।
केशव सीताराम ठाकरे की विरासत का आपने और अधिक संवर्धन ही किया है। आप की ढृढ़ता हर मुकाम पर काबिले गौर रही है। महाराष्ट्र के सियासी रंगमंच पर आप रंग भूमि में रहीं हैं लेकिन अपने निश्चय पर अटल बनी रहीं हैं। नतीजा सबके सामने हैं :उद्धव बालासाहब केशव ठाकरे मुख्यमंत्री महाराष्ट्र।आप प्रथम महिला कहे जाने के सर्वाधिक अनुकूल हैं। ईश्वर आपको आगे और आगे बढाए। जयश्रीकृष्ण !
image rashmi thakre के लिए इमेज परिणाम
Rashmi Thackeray Biography, Wiki, Age, Story, Parents ...

marathi.tv
https://www.youtube.com/watch?v=e4sxg9i3kNg  

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"भीड़ का कोई चेहरा नहीं होता। भीड़ अनाम होती है ,उन्मादी होती है।"

"भीड़ का कोई चेहरा नहीं होता। भीड़ अनाम होती है ,उन्मादी होती है।" तीसहजारी कोर्ट की घटना को मानव निर्मित कहा जाए ,स्वयंचालित ,स्वत : स्फूर्त या हालात की उपज ?बहस हो सकती है इस मुद्दे पर। मान लीजिये नवंबर २ ,२०१९ तीसहजारी घटना-क्रम लापरवाही का परिणाम था ,जिस की सज़ा तुरत -फुरत माननीय उच्चन्यायालय,दिल्ली ने सुना दी। पूछा जा सकता है : नवंबर ४,२०१९  को जो कुछ साकेत की अदालत और कड़कड़ -डूमाअदालत में  घटा वह भी लापरवाही का परिणाम था। क्या इसका संज्ञान भी तुरता तौर पर दिल्ली की उस अदालत ने लिया। तर्क दिया गया गोली चलाने से पहले पूलिस ने अश्रु गैस के गोले क्यों नहीं दागे ,लाठी चार्ज से पहले वार्निंग क्यों नहीं दी। उत्तर इसका यह भी हो सकता है :क्या जो कुछ घटा नवंबर २ को उसकी किसी को आशंका थी? यह एक दिन भी कचहरी के और दिनों जैसा ही था। जो कुछ घटा तात्कालिक था ,स्पोटेनिअस था ,चंद-क्षणों की गहमा गहमी और बस सब कुछ अ-प्रत्याशित ? तर्क दिया गया ,पुलिस धरने पर बैठने के बजाय देश की सबसे बड़ी अदालत में क्यों नहीं गई। हाईकोर्ट के तुरता फैसले के खिलाफ ? चार नवंबर को अपना आपा खोने वाले  भाडू (भा

UP Chunav 2022 : यूपी के बारे में क्या है सीएम योगी का सपना? बोले- दंगाई और तमंचावादी को तो धर्मात्मा नहीं बोल सकता

  सार विधानसभा चुनाव प्रचार चरम पर है। वार-पलटवार का दौर जारी है। पूरे प्रदेश को मथने में जुटे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकाल अमर उजाला से हर मुद्दे पर बेबाकी से बात की। सत्ता में वापसी के प्रति आश्वस्त योगी आदित्यनाथ ने कहा, भाजपा कभी विपक्ष के मंसूबों को पूरा नहीं होने देगी। अखिलेश यादव की राज्यकर्मियों की पुरानी पेंशन बहाली और मुफ्त बिजली की घोषणाओं पर कटाक्ष करते हुए कहा, सपा और सत्य नदी के दो ध्रुव हैं। सपा कभी सच नहीं बोल सकती।  राजीव सिंह, महेंद्र तिवारी  और  पंकज श्रीवास्तव  ने मुख्यमंत्री योगी से विशेष बातचीत की। प्रस्तुत हैं प्रमुख अंश... योगी आदित्यनाथ  - फोटो : अमर उजाला विस्तार चुनावी रण में आप उतर चुके हैं। यूपी के चुनाव पर पूरे देश की निगाह लगी हुई है। आपने नारा भी दे दिया है- यूपी फिर मांगे भाजपा सरकार। इस चुनाव में किन वजहों को आप अपनी जीत का आधार मान रहे हैं? भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने यूपी के अंदर सुरक्षा, समृद्धि व सुशासन का जो मॉडल दिया है वह प्रत्येक व्यक्ति को भावनात्मक रूप से अपने साथ जोड़ता है। प्रधानमंत्री के सबका साथ सबका