सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कलि -संतरणोपनिषद -कृष्ण द्वयपायन व्यास ( मंत्र संख्या एक (श्लोक -एक )TEXT NO 1 )

 कलि -संतरणोपनिषद  -कृष्ण  द्वयपायन व्यास  

मंत्र संख्या एक (श्लोक -एक )TEXT NO 1 

हरि ॐ द्वापरंते नारदो ब्रह्माणं जगाम ,

कथं भगवन गाम पर्यटनकलिम संतरेयमिति 

भाव सार :
द्वापर युग के अंत में सम्पूर्ण विश्व का भ्रमण करते हुए नारद मुनि ब्रह्माजी के पास पहुंचे और उनसे पूछने लगे -भगवन इस कलिकाल में मैं कैसे भवसागर से पार अच्छी तरह  उतर  सकता हूँ ? 

नारद जी  कृष्ण के सबसे बड़े भक्त हैं तथा ब्रह्माजी के मानस पुत्र हैं जब दुनिया भर में घूम  रहे थे उन्होंने देखा कलियुग में ज्यादातर लोग नास्तिक होते जा रहे हैं। एक पूर्ण परिशुद्ध वैष्णव के रूप में उनके मन में सबके प्रति करुणा जगी और उन्होंने तब  अपने गुरु ब्रह्मा जी से जानना चाहा -इस कलिकाल में वापस गौ  लोक वृन्दावन भगवान् के धाम जाने का क्या उपाय है।अपने निजस्वरूप को जान आत्मा का परमात्मा में लीन  होने का ,उसे जान उसका नित्यदास बनने का क्या उपाय है ?
यहां नारद यह सन्देश भी दे रहे हैं जब जीवन में कोई संशय आ जाए तो गुरु के पास पूरी विनम्रता के साथ  जाकर पूछने में संकोच न करना। गुरु शरीर नहीं है ज्ञान है मार्ग दर्शक है कलिकाल का जीपीएस है।वही शंका का समाधान करेगा। भगवान् के ओर ले जाने वाला मार्ग बतलायेगा।  
मन गढ़ंत किस्सा कहानी कहकर शिष्यों को बरगलाना कपट जाल रचना करके अपने मन की ही कहना शिष्यों को नर्क के रास्ते की ओर ही ले जाता है। 

एवं परम्परा के तहत चली आई गुरु परम्परा में सुपात्र श्रोत्रिय ब्रह्मज्ञानी गुरु ही सच्चा मार्ग दर्शक हो सकता है  ऐसे ही  आध्यात्मिक गुरु के पास अपनी जिज्ञासाएं लेकर जाइये।

कृष्ण द्वय-पायन व्यास मुनि (वेद व्यास )बतलाते हैं किसी भी शुभकार्य का आरम्भ हमें सब कुछ भगवान  को अर्पण करते हुए हरि  ॐ  उच्चचरित कर ही करना चाहिए। हरि ॐ में हरि सगुण ब्रह्म तथा ॐ निर्गुण दोनों को स्मरण में ले आता है। निर्गुण सगुण दो नहीं हैं एक ही हैं। वह एक ही परब्रह्म है। 
शब्दार्थ :

हरि -भगवान् का नाम है (विष्णु रूप कृष्ण ); 

 ॐ -पहली ध्वनि है जिससे इस विश्व की रचना हुई ;

जगाम -गए ,जाना ;

कथं -पूछना ;

भगवन -गुणवतार रूप कृष्ण ;

गम पर्यटन -विश्व भ्रमण ;

कलि -कलियुग ,कलिकाल ,मशीनी युग ;

संतरेयम -तैर कर पार उतरना ;

 इति-कैसे ,किस साधन से ,किस उपाय से ; 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शख्सियत :रश्मि ताई

शख्सियत :रश्मि ताई जो कभी सहपाठी थे अब हमसफ़र हैं 'हमराही' हैं। जी हाँ आप ठीक समझे हैं। हम बात कर रहें हैं 'वाहिनी साहब' रश्मि ताई ,अब रश्मि ठाकरे की। हर कामयाब मर्द के पीछे एक औरत होती है यह विश्वास तब और भी घना -गाढ़ा हो जाता है जब  सौम्यता  और शालीनता की नायाब मिसाल रश्मि ताई से मुखातिब होते हैं। एक आम मध्य वर्गीय परिवार से आईं हैं आप। आपके व्यक्तित्व पे मातुश्री (रश्मि ताई की  माता श्री मती मीणा ताई  )की गहरी छाप है। आप रंगभूमि में ही रहती हैं मेकअप मैन  की तरह. आपने उद्धव जी को सजाया संवारा है। पहले जे. जे. स्कूल आफ आर्ट्स में सहपाठी और अब जीवन संगनी बनकर उनकी अनाम राजनीतिक गुरु और सलाकार रहीं हैं आप। आगे भी ये सफर यूं ही नए क्षितिज नापेगा। आप ने ही हिन्दू हृदय सम्राट बाला केशव  प्रबोधनकर ठाकरे से उनका राजनीतिक वारिस उद्धव जी को बनाये जाने का वचन उनके जीते जी ले लिया था। आप एक अन्नपूर्णा साबित हुई हैं मातोश्री के लिए जो बाला साहब के बीमार होने पर उनकी कुशल पूछने आते सभी आम अउ ख़ास सैनिकों को  अल्पाहार क्या चाव से भरपेट भोजन आ...

किदार शर्मा की यह अनुपम कृति जोगन (१९५०)आज भी उतनी ही सात्विक आंच लिए हुए है गीत -संगीत -पार्श्व- संगीत की ,अभिनय के शीर्ष की। गीतादत्त ,तलत मेहमूद साहब और शमशाद बेगम का स्वर बुलो सी रानी का संगीत अपनी ही परवाज़ लिए हुए था

लड़कियां कितने सपने देखतीं हैं ?हाँ !बेहद के !अपने ही  तैं नहीं अपनी गुड़ियाँ के लिए भी उनके मन में एक विलक्षण  राजकुमार की कामना होती है। चाव से ब्याह रचातीं हैं  अपनी गुड़िया का कोई समझौता नहीं कोई खुरसट उनकी राजकुमारी सी गुड़िया को यूं ब्याह कर ले जाए। और वह बस निर्मूक देखती रहें।  यहां तो साक्षात लंगूर ही था -बूढ़ा खुरसट जिसके साथ सुरभि का सौदा हो रहा था और कोई और नहीं स्वयं उसका सगा भाई बड़े जागीरदार का बेटा ही कर रहा था ये लेनदेन । अपनी शराब की लत और ऐयाशी की खातिर। क़र्ज़ में आकंठ डूबे जागीरदार अपनी लाड़ली बेटी की कोई मदद नहीं कर पा रहे थे। इन्हीं हालातों में सुरभि - वो जिसका मन बादलों के रंग मौसम की रंगीनी देखता था सावन के गीत लिखता था श्रृंगार को संवारता था हर दिन एक नै कविता लिखता था वह स्वयं बिरहा गीत बनने से पहले बैरागिन ही बन गई। जोगिन बन  गई।यह योग और साधना  का मार्ग था। पीछे मुड़कर देखने का वक्त नहीं था।  मीराबाई हो गई सुरभि ज़माने के लिए। अपना नाम -रूप  खोके। प्रारब्ध भी अजीब खेल दिखाता है। अनाथ और नास्तिक विजय भी यहीं इस गाँव में चला आया है ...

और हाँ !अमरीकी अपने इतिहास को बेहद प्यार करते हैं। आप हेनरी फोर्ड विलीज जाइयेगा -वही कोयला चालित रेलगाड़ी गार्ड कंडक्टर की वही पोशाकें आप को मिल जाएंगी। हमारे यहां भारत का इतिहास लिखा जाना अभी बकाया है इतिहास के नाम पर मार्क्सवाद के बौद्धिक गुलाम भकुवों से जो निर्देशित इतिहास लिखवाया गया वह मुगलिया इतिहास है जहां अकबर महान हैं। अशोक को ये खिताब हासिल नहीं हैं महाराणा प्रताप का कोई ज़िक्र ही नहीं है। वीरदामोदर सावरकर को ये भकुवे आज भी भारत जोड़ो यात्रा की आड़ में गाली दे रहें हैं।

और हाँ !अमरीकी अपने इतिहास को बेहद प्यार करते हैं। आप हेनरी फोर्ड विलीज जाइयेगा -वही कोयला चालित रेलगाड़ी गार्ड कंडक्टर की वही पोशाकें आप को मिल जाएंगी। हमारे यहां भारत का इतिहास लिखा जाना अभी बकाया है इतिहास के नाम पर मार्क्सवाद के बौद्धिक गुलाम भकुवों से जो निर्देशित इतिहास लिखवाया गया वह मुगलिया इतिहास है जहां अकबर महान हैं। अशोक को ये खिताब हासिल नहीं हैं महाराणा प्रताप का कोई ज़िक्र ही  नहीं है। वीरदामोदर सावरकर को ये भकुवे आज भी भारत जोड़ो यात्रा की आड़ में गाली दे रहें हैं।  अमरीकी परिवारों में एक ही परिवार में काले गोरे   किस्म -किस्म  के बच्चे पाए जाते हैं। ये आपस में हाल्फ ब्रदर्स /सिस्टर्स/सिब्लिंग्स कहलाते हैं क्योंकि या तो इनका पिता एक ही होता है और माताएं भिन्न या फिर माताएं एक और पिता भिन्न -भिन्न होते हैं। यहां विवाह गठबंधन पाणिग्रहण  संस्कार नहीं है एक अनुबंध है लिविंग टुगेदर है। जब तक चाहा परस्पर भोगा फिर शाइस्तगी से स्वेच्छया अलग हो गए कोई झगड़ा फसाद तलाक का लफड़ा नहीं।  मियाँ -बीबी राजी तो क्या करेगा क़ाज़ी। यहां वो बायोकेमिस्ट्री की  ...