सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

स हो वाच हिरण्यगर्भ : | हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे ,हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे। ( कलिसंतरणोपनिषद मंत्र ५ )

स हो वाच हिरण्यगर्भ : | हरे राम हरे राम 

राम राम हरे हरे ,हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे। ( कलिसंतरणोपनिषद मंत्र ५ )

ब्रह्मा जी ने उत्तर दिया -

"हरे राम हरे राम ,राम राम हरे हरे ,

हरे कृष्ण हरे कृष्ण ,कृष्ण कृष्ण हरे हरे। "

इस प्रकार अब हम जान गए वह परमावश्यक गुह्य ,मन की तिजोरी में संजोने योग्य वह (महा )मंत्र जो ब्रह्मा जी ने नारद जी को बतलाया था। 

नारद अपने पूर्व  जन्म में एक दासी पुत्र थे। आपने कई साधु संत महापुरुषों की बड़ी सेवा की थी और उनका उच्छिष्ठ (जूठन )प्रसाद समझकर ग्रहण किया था।  जो इनकी माँ के पास आकर रुकते थे।  यही उनका भोजन प्रसाद था। इसी के बाद वाले जन्म में वह ब्रह्माजी के मानस पुत्र बने। कृष्ण के सबसे बड़े भक्त (परमभक्त )बने।

"उलटा नाम जपाजप जाना वाल्मीकि भये सिद्ध समाना "

नारद के अंदर इतना पावित्र्य था उनका दिया मन्त्र 'राम राम 'जपने से शिकारी और लूटपाट करने वाला डाकू कालांतर में  संत वाल्मीकि बन गया जिसने आदिकाव्य रामायण की रचना की।किंवदंती है मन्त्र भी इस शिकारी ने उलटा

" मरा मरा" बोला दोहराया था  जो "राम राम" में रूपांतरित हो गया। 

अब वही नारद अपने गुरु से वह मन्त्र सीख रहे हैं। 

जो  मन का  त्राण कर दे वही मंत्र होता है।जो अंत : करण की शुद्धि कर दे वही मंत्र होता है। कलिमल को यह महामंत्र ही धौ सकता है। 

क्योंकि नारद सभी भक्तों में शिरोमणि पवित्र हैं इसलिए आज भी वह इस  महामंत्र का जप कर रहे हैं अपने गुरु की आज्ञा मान। 

अब से ५०० बरस पहले भगवान् चैतन्य  का अवतरण हुआ  . यह कृष्ण का ही भक्त रूप अवतार था। ताकि कृष्ण अपने भक्तों को बतला सकें उनका स्मरण कैसे करना है। यह उनकी अहेतुकी कृपा थी। भगवान् चैतन्य ने इस मन्त्र को और भी प्राणवान ,और भी अध्यात्म शक्ति से संसिक्त संपन्न   बना दिया इसका जप इस रूप में करके -

हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे ,

हरे राम हरे राम ,राम राम हरे हरे।

जब परमात्मा को खाद्य अर्पित किया जाता है वह उसका भोग करे यह आवश्यक नहीं है -वह इसे प्रसाद स्वरूप लौटा देते हैं। प्रसाद में प्रभु की वासना (भासना )आ जाती है। फिर , भगवान् को अर्पित भोजन प्रसाद बन जाता है। 

जब नामाचार्य हरिदास ठाकुर ने मन्त्र को मूलरूप "हरे राम हरे राम ,राम राम हरे हरे ,हरे कृष्ण हरे कृष्ण ,कृष्ण कृष्ण हरे हरे "में उच्चारित किया भोग अर्पण के साथ तब चैतन्य ने उसे 'हरे कृष्ण हरे कृष्ण ,कृष्ण कृष्ण हरे हरे ,हरे राम हरे राम ,राम राम हरे हरे 'उच्चारित कर लौटा दिया और यह मन्त्र अध्यात्म की दौलत बन गया।



भगवान् चैतन्य की शिक्षाओं के अनुसार इस महामंत्र का जाप करने के बाद कलियुग में फिर और कोई कर्मकांड ,उपासना आदि  की दरकार ,ज़रूरत नहीं रह जाती है। उन्होंने ही इस मन्त्र को अपनी वाणी से संसिक्त कर महामंत्र बनाया है। 
अतिसूक्ष्म गुह्य है इसका रहस्य जिसे भक्त बूझ लेते हैं। 

भगवान चैतन्य ने कहा -वैकुण्ठ  में जाने का यही साधन है। 

"पुनरपि जन्मम पुनरपि मरणम 

पुनरपि जननी जठरे शयनम। "

से छुटकारा दिलवाने का यही एक मात्र उपाय है। 

यहां कलियुग में हम माया की कृपा के वशीभूत रहते हैं ,वही बार बार जन्म ,मृत्यु ज़रा ,वृद्धावस्था ,हारी -बीमारी। आधि -भौतिक  ,आदि--दैविक और आध्यात्मिक  ताप सहो सहते रहो का कारण बनती है । यही माया कृष्ण की मटेरियल एनर्जी है बाहरी ऊर्जा है दासी है कृष्ण की। इसी से वह सारा प्रपंच रचता है। यही हमें विमोहित किये रहती है। इसी का कुनबा है वह जिसे हम अपना समझते हैं। जो नहीं है यह उसकी प्रतीति करवाती है -यही तो माया है। 

नित्य प्रति दिन में १६ बार इस महामंत्र का  जप करके मांस -मच्छी ,अंडा ,शराब (मद्यपान )जूआ और विकृत समाज द्वारा अस्वीकृत यौनसंबंधों से परहेज करके हम उस मार्ग पर चल सकते हैं जो भगवान् की ओर जाता है ,उसकी कृपा से वैकुण्ठ भी मिल जाता है कितनों को। जिनका अन्तस् पावित्र्य से भरा हुआ है वह वैकुण्ठ में वास भी पा जाते हैं भक्त गंगा गौ - लोक वृन्दावन ,वैकुण्ठ में भी। भक्ति में बड़ा सामर्थ्य है।   

कृपया यह विशेष लिंक (सेतु )का भी आनंद लेवें :

(१ )https://www.youtube.com/watch?v=8vD6uQpt3Xs


Brahmin Narad Devarshi & Ratnakar (VALMIKI)



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किदार शर्मा की यह अनुपम कृति जोगन (१९५०)आज भी उतनी ही सात्विक आंच लिए हुए है गीत -संगीत -पार्श्व- संगीत की ,अभिनय के शीर्ष की। गीतादत्त ,तलत मेहमूद साहब और शमशाद बेगम का स्वर बुलो सी रानी का संगीत अपनी ही परवाज़ लिए हुए था

लड़कियां कितने सपने देखतीं हैं ?हाँ !बेहद के !अपने ही  तैं नहीं अपनी गुड़ियाँ के लिए भी उनके मन में एक विलक्षण  राजकुमार की कामना होती है। चाव से ब्याह रचातीं हैं  अपनी गुड़िया का कोई समझौता नहीं कोई खुरसट उनकी राजकुमारी सी गुड़िया को यूं ब्याह कर ले जाए। और वह बस निर्मूक देखती रहें।  यहां तो साक्षात लंगूर ही था -बूढ़ा खुरसट जिसके साथ सुरभि का सौदा हो रहा था और कोई और नहीं स्वयं उसका सगा भाई बड़े जागीरदार का बेटा ही कर रहा था ये लेनदेन । अपनी शराब की लत और ऐयाशी की खातिर। क़र्ज़ में आकंठ डूबे जागीरदार अपनी लाड़ली बेटी की कोई मदद नहीं कर पा रहे थे। इन्हीं हालातों में सुरभि - वो जिसका मन बादलों के रंग मौसम की रंगीनी देखता था सावन के गीत लिखता था श्रृंगार को संवारता था हर दिन एक नै कविता लिखता था वह स्वयं बिरहा गीत बनने से पहले बैरागिन ही बन गई। जोगिन बन  गई।यह योग और साधना  का मार्ग था। पीछे मुड़कर देखने का वक्त नहीं था।  मीराबाई हो गई सुरभि ज़माने के लिए। अपना नाम -रूप  खोके। प्रारब्ध भी अजीब खेल दिखाता है। अनाथ और नास्तिक विजय भी यहीं इस गाँव में चला आया है ...

शख्सियत :रश्मि ताई

शख्सियत :रश्मि ताई जो कभी सहपाठी थे अब हमसफ़र हैं 'हमराही' हैं। जी हाँ आप ठीक समझे हैं। हम बात कर रहें हैं 'वाहिनी साहब' रश्मि ताई ,अब रश्मि ठाकरे की। हर कामयाब मर्द के पीछे एक औरत होती है यह विश्वास तब और भी घना -गाढ़ा हो जाता है जब  सौम्यता  और शालीनता की नायाब मिसाल रश्मि ताई से मुखातिब होते हैं। एक आम मध्य वर्गीय परिवार से आईं हैं आप। आपके व्यक्तित्व पे मातुश्री (रश्मि ताई की  माता श्री मती मीणा ताई  )की गहरी छाप है। आप रंगभूमि में ही रहती हैं मेकअप मैन  की तरह. आपने उद्धव जी को सजाया संवारा है। पहले जे. जे. स्कूल आफ आर्ट्स में सहपाठी और अब जीवन संगनी बनकर उनकी अनाम राजनीतिक गुरु और सलाकार रहीं हैं आप। आगे भी ये सफर यूं ही नए क्षितिज नापेगा। आप ने ही हिन्दू हृदय सम्राट बाला केशव  प्रबोधनकर ठाकरे से उनका राजनीतिक वारिस उद्धव जी को बनाये जाने का वचन उनके जीते जी ले लिया था। आप एक अन्नपूर्णा साबित हुई हैं मातोश्री के लिए जो बाला साहब के बीमार होने पर उनकी कुशल पूछने आते सभी आम अउ ख़ास सैनिकों को  अल्पाहार क्या चाव से भरपेट भोजन आ...

तालिबान की सरकार आते ही बदलेगा अफगानिस्तान का नाम, नये नाम से डरी दुनिया, ब्रिटेन ने दी थी चुनौती

  काबुल, अगस्त 16: काबुल पर कब्जा करने के बाद अब तालिबान ने अफगानिस्तान का नाम बदलने का फैसला किया है। तालिबान की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि अफगानिस्तान का नया नाम रखा जाएगा, जिसकी आधिकारिक तौर पर घोषणा राष्ट्रपति भवन से की जाएगी। तालिबान की तरफ से कहा गया है कि अफगानिस्तान का अगला राष्ट्रपति कौन होगा, ये जल्द तय किया जाएगा और फिर अफगानिस्तान के नये नाम का ऐलान किया जाएगा। बदल गया अफगानिस्तान का नाम! तालिबान के एक अधिकारी ने कहा है कि तालिबान के नेताओं ने फैसला किया है कि हुकूमत पर काबिज होने के बाद अफगानिस्तान का नाम बदल दिया जाएगा और नया नाम रखा जाएगा। तालिबान ने कहा है कि अफगानिस्तान का नया नाम 'इस्लामिक अमीरात ऑफ अफगानिस्तान' होगा। न्यूज एजेंसी एसोसिएट प्रेस से बात करते हुए तालिबान के एक नेता ने कहा कि प्रेसिडेंशियल पैलेस में जब सभी तालिबान के नेता आ जाएंगे तब 'इस्लामिक एमिरेट ऑफ अफगानिस्तान' का ऐलान किया जाएगा। हालांकि, तालिबान के उस नेता ने अपना नाम बताने से इनकार कर दिया। लेकिन, राष्ट्रपति भवन में मौजूद उस तालिबानी नेता ने कहा कि वो मीडिया से बात करने के ...