सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कलि - संतरणोपनिषद मंत्र संख्या नौ भावसार सहित

कलि - संतरणोपनिषद मंत्र संख्या नौ भावसार सहित 

कलि - संतरणोपनिषद मंत्र संख्या नौ भावसार सहित 

 तं होवाच नास्य विधिरिति सर्वदा शुचिर शुचि  र्वा | 

पठनब्रह्मन : सलोकतां समीपतां  सरूपतां सायुज्यतामेति || 

भाव -सार :

(लार्ड )ब्रह्माजी  ने तत्काल उत्तर दिया -इस मन्त्र को कहने जपने दोहराने उच्चरित करने का कोई सुनिश्चित विधान /तरीका नहीं है। सत्य का अन्वेषक जिज्ञासु मन -वह जो सत्य क्या है यह जानना चाहता है वह जिज्ञासु स्वयं शुद्ध / अशुद्ध जैसा भी है ,नहाया है ,धोया है उसने या नहीं ,वह कहाँ है हवाईजहाज में या सड़क पर या कहीं और वह वहां ही इसे जप सकता है और वह  चारों प्रकार की मुक्ति  को प्राप्त कर सकता है। 

कृष्ण का संग साथ पा जाता है ,कृष्ण जैसा ही स्वरूप पा लेना ,उसी में उसी के  तेजस में  लीन  हो जाता है अपने संकल्प के अनुसार।  

शब्दार्थ :तम -उस को ;  हो  -वास्तव में ; उवाच -कहा बतलाया  ; न -नहीं  ; अस्य -इसका ; विधि -करने का तरीका ,नियम ,; रीति -परम्परा बद्ध ढंग  ; सर्वदा -हमेशा ; शुचिर -शुद्ध ; अशुचिर  -अशुद्ध ; वा -या ; पठन -जाप ,उच्चारण करने ,उच्चरण का ; ब्रह्मण : -सत्य को जान लेने का जिज्ञासु ,; सलोकतां -कृष्ण के साथ सहवास ,रहवास ,संग साथ ,;समीपतां -कृष्ण के साथ संयुक्त होकर ,जुड़कर रहना , साहचर्य भाव ; सरूपतम - स्वरूप में कृष्ण जैसा होना , कृष्ण रूप ही हो जाना ; सायुज्यतां -कृष्ण में ही लीन या लय हो जाना ; इति -एति -प्राप्त होना ,हासिल होना। 

व्याख्या -विस्तार -

मायावादी अक्सर आत्मघात की कोशिश में ही लीन रहते हैं जब वह कृष्ण में ही उसके तेजस में ,कृष्ण ज्योति में ही लीन  होने की चाहना रखते हैं। यह बुनियादी फर्क है वैष्णव (कृष्ण भक्त में ,दास्य भाव की भक्ति में जहां जीव स्वयं को नित्य ही सेवक मानता देखता है ,चाहता है ) और एक मायावादी में। 

वैष्णव कृष्ण  के साथ वैकुण्ठ में ही सेवक बनकर रहना चाहता है। इस रास्ते में जो भी तकलीफ हो इससे उन्हें (वैष्णव जनों को )कोई मतलब नहीं रहता है। उसके लिए दास्य भाव ही सर्वोपरि है। जब तक कृष्ण का स्मरण है सब ठीक है। 

वैष्णव को एक लाभ और मिलता है जिसे सरस्ती /सरसती कहा जाता है। यहां सिद्धियां सहज प्राप्त हो जातीं हैं जबकि उनकी चाह नहीं है उनका सेवक के लिए कोई उपयोग भी नहीं है। लेकिन जो कुछ स्वामी का है पिता का है वह पुत्र का ही है। भले उसका ध्यान उधर नहीं रहता है। 

इसलिए महामंत्र जपने के लिए कोई विशेष विधि विधान नहीं है। कर्मकांड नहीं है यहां कोई। 

शीशा -ए -दिल में छिपी तस्वीरें यार ,

जब ज़रा गर्दन झुकाई देख ली। 

यह महामन्त्र जप करने वाले के परिसर/माहौल /पर्यावरण  का स्वयं ही शुद्धिकरण कर देता  है। ऐसी अंतर्निहित शक्तियां हैं इसके जप में। दूसरे मंत्र इन गुणों में कहीं नहीं ठहरते।तो फिर दिक्कत क्या है ?हानि क्या है ?कोई रेलगाड़ी के सफर में भी हो सकता है बस या सफर -हवाई में भी ,पैदल या जहाज में समुन्दर के ऊपर भी। यहां यह ज़रूरी नहीं है उसे स्नान करने की सुविधा उपलब्ध ही हो।मन्त्र तो इस तन क्या आपकी आत्मा में जन्मजन्मांतर से चढ़े कर्तव्यकर्मों के बोझे को उतरवा देता है। नाश कर देता है पहले किये गए  कर्मफल का।इस काया की तो बात ही क्या है यह तो जीव का बाहरी आवरण मात्र है धोया -धोया न धोया न धोया इस  चोले को। 

यह रामनाम यह कृष्ण नाम कलियुग का सबसे बढ़िया साबुन है कलिमल के शोधन का। रासायनिक साबुन मैल को  कपड़े  से बाहर करके बाहर के हवा पानी को संदूषित करता है।नष्ट नहीं करता गंद के साथ स्वयं भी रहता है हमारे पर्यावरण में। 

राम नाम  हमें  सूर्य नारायण का स्मरण करवा देता है जो तरल को हर रूप जला सुखा देता है  लेकिन यहां संदूषण नहीं है। चाहे मल मूत्र हो या सामान्य गंदला पानी।सूर्य रश्मियाँ सबको पाक साफ़ कर देतीं हैं। 

यदि कोई नारद की तरह चाहे -उसे विष्णु का ही रूप मिल जाए- महामन्त्र उसे वह भी उपलब्ध करवा सकता है। 

इस प्रकार मोहमाया का निवारण ही नहीं यह महामन्त्र १६ घटकों वाले जीवआवरण को ही नष्ट कर डालता है। माया परदे को हटा देता है जीव और कृष्ण के बीच से। 

एक दिव्य शरीर प्राप्त करवाता है यह मन्त्र कृष्ण भक्त को। 

एक पूरा जीवन व्यतीत हो जाएगा (कृष्ण  के)मन्त्र के  गुणगायन  में ,उनके गुणों का बखान करने में ,मन्त्र की शक्ति को तब भी हम पूरा कहा जान पाएंगे। हाँ  इसका जप हमें बढ़िया मनोरम रूप से करना चाहिए बिना उग्र हुए वरना हानि उठानी  पड़ेगी ,यहां धृष्टता नहीं चलेगी। कृपा पूर्वक प्रेम से भरके जाप करें महा-मन्त्र का।    

हरे कृष्ण।    

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किदार शर्मा की यह अनुपम कृति जोगन (१९५०)आज भी उतनी ही सात्विक आंच लिए हुए है गीत -संगीत -पार्श्व- संगीत की ,अभिनय के शीर्ष की। गीतादत्त ,तलत मेहमूद साहब और शमशाद बेगम का स्वर बुलो सी रानी का संगीत अपनी ही परवाज़ लिए हुए था

लड़कियां कितने सपने देखतीं हैं ?हाँ !बेहद के !अपने ही  तैं नहीं अपनी गुड़ियाँ के लिए भी उनके मन में एक विलक्षण  राजकुमार की कामना होती है। चाव से ब्याह रचातीं हैं  अपनी गुड़िया का कोई समझौता नहीं कोई खुरसट उनकी राजकुमारी सी गुड़िया को यूं ब्याह कर ले जाए। और वह बस निर्मूक देखती रहें।  यहां तो साक्षात लंगूर ही था -बूढ़ा खुरसट जिसके साथ सुरभि का सौदा हो रहा था और कोई और नहीं स्वयं उसका सगा भाई बड़े जागीरदार का बेटा ही कर रहा था ये लेनदेन । अपनी शराब की लत और ऐयाशी की खातिर। क़र्ज़ में आकंठ डूबे जागीरदार अपनी लाड़ली बेटी की कोई मदद नहीं कर पा रहे थे। इन्हीं हालातों में सुरभि - वो जिसका मन बादलों के रंग मौसम की रंगीनी देखता था सावन के गीत लिखता था श्रृंगार को संवारता था हर दिन एक नै कविता लिखता था वह स्वयं बिरहा गीत बनने से पहले बैरागिन ही बन गई। जोगिन बन  गई।यह योग और साधना  का मार्ग था। पीछे मुड़कर देखने का वक्त नहीं था।  मीराबाई हो गई सुरभि ज़माने के लिए। अपना नाम -रूप  खोके। प्रारब्ध भी अजीब खेल दिखाता है। अनाथ और नास्तिक विजय भी यहीं इस गाँव में चला आया है ...

शख्सियत :रश्मि ताई

शख्सियत :रश्मि ताई जो कभी सहपाठी थे अब हमसफ़र हैं 'हमराही' हैं। जी हाँ आप ठीक समझे हैं। हम बात कर रहें हैं 'वाहिनी साहब' रश्मि ताई ,अब रश्मि ठाकरे की। हर कामयाब मर्द के पीछे एक औरत होती है यह विश्वास तब और भी घना -गाढ़ा हो जाता है जब  सौम्यता  और शालीनता की नायाब मिसाल रश्मि ताई से मुखातिब होते हैं। एक आम मध्य वर्गीय परिवार से आईं हैं आप। आपके व्यक्तित्व पे मातुश्री (रश्मि ताई की  माता श्री मती मीणा ताई  )की गहरी छाप है। आप रंगभूमि में ही रहती हैं मेकअप मैन  की तरह. आपने उद्धव जी को सजाया संवारा है। पहले जे. जे. स्कूल आफ आर्ट्स में सहपाठी और अब जीवन संगनी बनकर उनकी अनाम राजनीतिक गुरु और सलाकार रहीं हैं आप। आगे भी ये सफर यूं ही नए क्षितिज नापेगा। आप ने ही हिन्दू हृदय सम्राट बाला केशव  प्रबोधनकर ठाकरे से उनका राजनीतिक वारिस उद्धव जी को बनाये जाने का वचन उनके जीते जी ले लिया था। आप एक अन्नपूर्णा साबित हुई हैं मातोश्री के लिए जो बाला साहब के बीमार होने पर उनकी कुशल पूछने आते सभी आम अउ ख़ास सैनिकों को  अल्पाहार क्या चाव से भरपेट भोजन आ...

तालिबान की सरकार आते ही बदलेगा अफगानिस्तान का नाम, नये नाम से डरी दुनिया, ब्रिटेन ने दी थी चुनौती

  काबुल, अगस्त 16: काबुल पर कब्जा करने के बाद अब तालिबान ने अफगानिस्तान का नाम बदलने का फैसला किया है। तालिबान की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि अफगानिस्तान का नया नाम रखा जाएगा, जिसकी आधिकारिक तौर पर घोषणा राष्ट्रपति भवन से की जाएगी। तालिबान की तरफ से कहा गया है कि अफगानिस्तान का अगला राष्ट्रपति कौन होगा, ये जल्द तय किया जाएगा और फिर अफगानिस्तान के नये नाम का ऐलान किया जाएगा। बदल गया अफगानिस्तान का नाम! तालिबान के एक अधिकारी ने कहा है कि तालिबान के नेताओं ने फैसला किया है कि हुकूमत पर काबिज होने के बाद अफगानिस्तान का नाम बदल दिया जाएगा और नया नाम रखा जाएगा। तालिबान ने कहा है कि अफगानिस्तान का नया नाम 'इस्लामिक अमीरात ऑफ अफगानिस्तान' होगा। न्यूज एजेंसी एसोसिएट प्रेस से बात करते हुए तालिबान के एक नेता ने कहा कि प्रेसिडेंशियल पैलेस में जब सभी तालिबान के नेता आ जाएंगे तब 'इस्लामिक एमिरेट ऑफ अफगानिस्तान' का ऐलान किया जाएगा। हालांकि, तालिबान के उस नेता ने अपना नाम बताने से इनकार कर दिया। लेकिन, राष्ट्रपति भवन में मौजूद उस तालिबानी नेता ने कहा कि वो मीडिया से बात करने के ...