सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

एक था मग्गा मूठदार बड़ा कप

एक था मग्गा -मूठदार बड़ा कप पारदर्शी कांच का बना हुआ ,आप सोच रहे होंगे अब इसमें क्या विलक्षणता हो सकती है। विलक्षणता थी उसने हमें सिखाया आप हमारा इस्तेमाल माइक्रोवेव में चाय बनाने के लिए भी कर सकते हैं। बेशकीमती बढ़िया कांच के बने हैं हम हाई टेम्प्रेचर रेज़ीस्टेंट ,माइक्रोवेव फ्रेंडली भी हैं हम। हमें बात  जंच  गई थी ,अभी तक हम चाय हेंडिल शुदा चाय बनाने के भगोने में ही बनाते थे -सड़क वाली चाय जिसे बार बार उबाला दिया जाता है अच्छीमात्रा में चाय पत्ती  अव्वल दर्ज़ा और फ़ुल फैट (१२ % )मिल्क। ऊपर से ब्राउन सुगर -बेहतरीन चाय बनती थी। लेकिन भगोने को भी रगड़ रगड़ कर बारहा धोना पड़ता था।अच्छा वक्त लगता था,भगोने की साफ़ सफाई में भी।   

इस हमारे परमप्रिय मग ने इस सारे झंझट से हमें बचा लिया था । बस निगाह रखो चाय उबल कर माइक्रोवेव में फैलने न पाए ,स्टॉप ,स्टार्ट का क्रम चलता था तकरीबन दो से  ढ़ाई मिनिट तक। और उसके बाद उतनी ही आला दर्ज़ा सुस्वादु चाय तैयार हो जाती थी। 

'इस पोस्ट का शीर्षक एक था वीरू' या 'एक था पति' या कुछ और भी हो सकता था। उम्र के साथ चीज़ें बदलतीं हैं। ये जो कुछ भी इन्द्रियगोचर है रस,रूप ,स्पर्श ,गंध ,श्रवण यह सब तेज़ी से छीज़ बदल रहा है। एक वक्त था वीरू एक  साथ कई -कई काम कर लेता था। एक तरफ मसाला फ्राई हो रहा है कुकर में सब्ज़ी का दूसरी तरफ सिंक में बर्तन की धुलाई -मँजाई चल रही है। आजकल इसे मल्टीटास्किंग कह देते हैं। 

एक दौर था हम पति थे -पत्नी गईं अपना कर्मभोग प्रारब्ध भुगता कर स्वर्ग लोक को। 

 पत्नी के साथ पति की उपाधि भी गई। पति कभी था ही नहीं। पत्नी भी कभी नहीं होती दोनों उपाधियाँ हैं। स्त्री और पुरुष  है दोनों का यथार्थ है पत्नी का भी पति का भी । दोनों ही नान -एगज़ीस्टंट  हैं। दोनों का ही अस्तित्व नहीं है अलंकरण और उपाधियाँ मात्र हैं दोनों। जैसे स्वर्ण और स्वर्ण के आभूषण सब स्वर्ण ही हैं।  


 जो पुरुषार्थ करता है वही पुरुष कहलाता है। और स्त्री इस मामले में पुरुष से ३२ गुना ज्यादा पुरुषार्थी है ,सक्षम है।

पति -पत्नी इसी लोक में होते हैं मिलते हैं। स्वर्ग में सिर्फ स्त्री -पुरुष होते हैं। दोनों में से कोई भी कभी भी पहले शरीर छोड़ सकता है ,कब, इसका कोई निश्चय नहीं। फिर आप कह सकते हैं -एक था पति या फिर एक थी पत्नी। 

उम्र के साथ चीज़ों का स्वरूप बदलता है कार्य क्षमता व्यक्ति की और उसका फॉकस बदलता है। तरह तरह के लॉस (lose ),ऑडिओ -लॉस ,विजन लॉस ,अटेंशन लॉस,शार्ट या लोंगटर्म मेमोरी लॉस आदमी को घेर लेते हैं। 

अब मल्टी टास्किंग गए ज़माने की बात हो जाती है। एक मर्तबा में एक ही काम आप पूरा कर लें ये काया चलती रहे आप अपना काम खुद करते रहें इतना काफी  है। 

मल्टीटास्किंग की -और ध्यान हटा।इसी मल्टी टास्किंग का ग्रास बना हमारा सुप्रिया दोस्त -मग्गा। 

हुआ ये हमने चाय की पत्ती और सिर्फ ब्राउन शुगर मग में डाला और उसे माइक्रोवेव में रखके दो मिनिट का प्रोग्रॅम दे दिया।दूध डालना हम भूल गए हैं । इस  का इल्म ही नहीं रहा और हम मज़े से फल तराशते रहे। सुबह हमारा ब्रेकफास्ट फल-प्रधान होता है टमाटर -मूली -ब्रोकली-लेटस  आदि भी शरीक रहते हैं और साथ में मूठदार चाय का लबालब भरा हुआ मग.

अब जब हमने माइक्रोवेव से मग बाहर निकाला पता चला दूध तो हमने डाला ही नहीं है।इसी के साथ बिना विचारे  एक ब्लंडर और कर दिया -फ्रिज से दूध का कैन निकाला और एक  दम  से ठंडा दूध  उत्तप्त मग में डाल दिया। 
गर्म दूध ही डालते तब ऐसा हरगिज़ न होता। 

बेचारा मग इतनी ठंडक एक साथ बर्दाश्त नहीं कर सका  अपनी उत्तप्त काया पर -और चटक गया। 

इसे अंग्रेजी भाषा में कहते हैं -differential contraction and or expansion of glass which results in cracks and breaks .

स्थिति इसके विपरीत भी हो सकती थी। ग्रीष्म ऋतु  में बहुत से लोग फ्रीज़र में वाइन ग्लास रख देते हैं। इसी प्रशीतित  वाइन ग्लास में ठंडी बीयर ,अन्य शीतल पेय ,शर्बत आदि डालकर पीते है ताकि वह और देर तक ठंडी रहे। ठंडक में ठंडक जुड़ सकती है। ठंडा  और उत्तप्त  एक साथ नहीं चलेगा। 

मोटी तली वाले कांच के ग्लास में अगर आप बहुत गर्म तरल डाल देंगे तब वह इसी differential expansion की वजह से टूट जाएगा। समय ही नहीं है फैलने का।ऐसे में अंदर बाहर का फैलाव और सिकड़ाव एक जैसा नहीं होता है यही है डिफरेंशियल एक्सपेंशन एंड कंट्रक्शन ऑफ़ गिलास।  

जग को सिकुड़ने का समय ही नहीं मिला और वह हमें छोड़ गया.भगवान् उसकी आत्मा को शान्ति पहुंचाए। 

10 oz. Glass Mugs
  

https://splendids.com/glass-beverage-mugs-c-240?zenid=0aff8d1199bfd245cdfcecf2bb107357




       

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किदार शर्मा की यह अनुपम कृति जोगन (१९५०)आज भी उतनी ही सात्विक आंच लिए हुए है गीत -संगीत -पार्श्व- संगीत की ,अभिनय के शीर्ष की। गीतादत्त ,तलत मेहमूद साहब और शमशाद बेगम का स्वर बुलो सी रानी का संगीत अपनी ही परवाज़ लिए हुए था

लड़कियां कितने सपने देखतीं हैं ?हाँ !बेहद के !अपने ही  तैं नहीं अपनी गुड़ियाँ के लिए भी उनके मन में एक विलक्षण  राजकुमार की कामना होती है। चाव से ब्याह रचातीं हैं  अपनी गुड़िया का कोई समझौता नहीं कोई खुरसट उनकी राजकुमारी सी गुड़िया को यूं ब्याह कर ले जाए। और वह बस निर्मूक देखती रहें।  यहां तो साक्षात लंगूर ही था -बूढ़ा खुरसट जिसके साथ सुरभि का सौदा हो रहा था और कोई और नहीं स्वयं उसका सगा भाई बड़े जागीरदार का बेटा ही कर रहा था ये लेनदेन । अपनी शराब की लत और ऐयाशी की खातिर। क़र्ज़ में आकंठ डूबे जागीरदार अपनी लाड़ली बेटी की कोई मदद नहीं कर पा रहे थे। इन्हीं हालातों में सुरभि - वो जिसका मन बादलों के रंग मौसम की रंगीनी देखता था सावन के गीत लिखता था श्रृंगार को संवारता था हर दिन एक नै कविता लिखता था वह स्वयं बिरहा गीत बनने से पहले बैरागिन ही बन गई। जोगिन बन  गई।यह योग और साधना  का मार्ग था। पीछे मुड़कर देखने का वक्त नहीं था।  मीराबाई हो गई सुरभि ज़माने के लिए। अपना नाम -रूप  खोके। प्रारब्ध भी अजीब खेल दिखाता है। अनाथ और नास्तिक विजय भी यहीं इस गाँव में चला आया है ...

शख्सियत :रश्मि ताई

शख्सियत :रश्मि ताई जो कभी सहपाठी थे अब हमसफ़र हैं 'हमराही' हैं। जी हाँ आप ठीक समझे हैं। हम बात कर रहें हैं 'वाहिनी साहब' रश्मि ताई ,अब रश्मि ठाकरे की। हर कामयाब मर्द के पीछे एक औरत होती है यह विश्वास तब और भी घना -गाढ़ा हो जाता है जब  सौम्यता  और शालीनता की नायाब मिसाल रश्मि ताई से मुखातिब होते हैं। एक आम मध्य वर्गीय परिवार से आईं हैं आप। आपके व्यक्तित्व पे मातुश्री (रश्मि ताई की  माता श्री मती मीणा ताई  )की गहरी छाप है। आप रंगभूमि में ही रहती हैं मेकअप मैन  की तरह. आपने उद्धव जी को सजाया संवारा है। पहले जे. जे. स्कूल आफ आर्ट्स में सहपाठी और अब जीवन संगनी बनकर उनकी अनाम राजनीतिक गुरु और सलाकार रहीं हैं आप। आगे भी ये सफर यूं ही नए क्षितिज नापेगा। आप ने ही हिन्दू हृदय सम्राट बाला केशव  प्रबोधनकर ठाकरे से उनका राजनीतिक वारिस उद्धव जी को बनाये जाने का वचन उनके जीते जी ले लिया था। आप एक अन्नपूर्णा साबित हुई हैं मातोश्री के लिए जो बाला साहब के बीमार होने पर उनकी कुशल पूछने आते सभी आम अउ ख़ास सैनिकों को  अल्पाहार क्या चाव से भरपेट भोजन आ...

तालिबान की सरकार आते ही बदलेगा अफगानिस्तान का नाम, नये नाम से डरी दुनिया, ब्रिटेन ने दी थी चुनौती

  काबुल, अगस्त 16: काबुल पर कब्जा करने के बाद अब तालिबान ने अफगानिस्तान का नाम बदलने का फैसला किया है। तालिबान की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि अफगानिस्तान का नया नाम रखा जाएगा, जिसकी आधिकारिक तौर पर घोषणा राष्ट्रपति भवन से की जाएगी। तालिबान की तरफ से कहा गया है कि अफगानिस्तान का अगला राष्ट्रपति कौन होगा, ये जल्द तय किया जाएगा और फिर अफगानिस्तान के नये नाम का ऐलान किया जाएगा। बदल गया अफगानिस्तान का नाम! तालिबान के एक अधिकारी ने कहा है कि तालिबान के नेताओं ने फैसला किया है कि हुकूमत पर काबिज होने के बाद अफगानिस्तान का नाम बदल दिया जाएगा और नया नाम रखा जाएगा। तालिबान ने कहा है कि अफगानिस्तान का नया नाम 'इस्लामिक अमीरात ऑफ अफगानिस्तान' होगा। न्यूज एजेंसी एसोसिएट प्रेस से बात करते हुए तालिबान के एक नेता ने कहा कि प्रेसिडेंशियल पैलेस में जब सभी तालिबान के नेता आ जाएंगे तब 'इस्लामिक एमिरेट ऑफ अफगानिस्तान' का ऐलान किया जाएगा। हालांकि, तालिबान के उस नेता ने अपना नाम बताने से इनकार कर दिया। लेकिन, राष्ट्रपति भवन में मौजूद उस तालिबानी नेता ने कहा कि वो मीडिया से बात करने के ...