सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Shri Ram Katha by Shri Avdheshanand Giri Ji - Day 3 (Part l )

राम कथा मंदाकिनी ,चित्रकूट चित चार चारु ,

तुलसी  सुभग  स्नेह वन श्री रघुवीर विहार। 

ये चित्त ही संसार है इसके प्रयत्न पूर्वक शोधन का काम राम कथा करती है अगर चित्त कथा से जुड़ा है ,संसार कहाँ याद आता  है। जब चित्त बदलता है तो चरित भी बदल जाता है। ये जितने भी आप चित्र बैठे हैं ये सब चित्रकूट हैं। और इनके भीतर चारु चित्त -जब आप कथा सुनने आये हैं  तो आपके चित्त का शोधन होगा ही। जब चित्त बदल जाता है तो मानव का धीरे धीरे चित्र (जेस्चर बैठने का )भी बदल जाता है। चित्र बदलता है तो चरित भी बदलता है।

सुरतीय नरतीय नागतिय, सबहि के मन होय 

गोद  लिए हुलसी फिरै के ,तुलसी सो सुत होय। (तुलसी की माँ का नाम हुलसी था )

(अब्दुर रहीम खान खानी )-तुलसी ने राम कथा दी जिसे सुनकर लाखों  तर गए।सुत हो तो तुलसी सा हो जिसने उतने  लोगों को  तार दिया जितने  तोआकाश में तारे भी नहीं हैं।  

जेते तुम तारे ,तेते नभ में न तारे  -वो कथा आप सुन रहें हैं जिसे सुनकर लाखों तर गए। 

जहां राम कथा सुनी जाती है वह परिसर आनंद वन बन जाता है। आँखें बंद करो तो आपको सिया और राम दोनों दिखाई देंगे। वह दोनों आपको देख रहें हैं -दूसरी तरफ मन गया तो राम जी भी मुंह फेर लेंगे,इसीलिए मन को कथा में एकाग्र रखो और राम में मन रहा तो आपका मन रम जाएगा। और राम कैसे हैं ?

सर्वाधिपत्यं -वह राम व्यापक भी है अयोध्या का राजा भी है। जब वह व्यापक होता है तो कैसा होता है :

एकहुवशी - 

सर्व रूप आत्माओं को उसने अपने वश में किया हुआ है। जब वह व्यापक हो जाता है तब वह दशरथ पुत्र ही नहीं रह जाता है। ऐसा भगवान् जो सारे संसार पर शासन करता है उस राम को देखने की यह दृष्टि कथा से मिलती है। राम कथा विपदा व्यथा का हार्न कर लेती है। 

जो परमात्मा चाहता है वही तो होता है तभी तो हम -

एकहुवशी हैं। सारे संसार को भगवान् अपनी शरण में रखते हैं। राम कथा सुनने के बाद दोष दर्शन मिटता है। 

 जफ़र साहब का शैर है :

न थी हाल की, जब हमें अपनी खबर ,

रहे देखते औरों के एब-ओ -हुनर  

पड़ी अपनी बुराइयों पे जो नज़र ,

तो (दुनिया )नज़र (निगाह ) में कोई बुरा न रहा। 





ये राम कथा तन को पुष्टि ,मन को (संतुष्टि )तुष्टि और बुद्धि को दृष्टि देती है।यह कथा मानव की  देह से आपको ब्रह्म की देह तक ले जाती है।  

सन्दर्भ -सामिग्री :

(१ )https://www.youtube.com/watch?v=kxb17bPyUpM

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किदार शर्मा की यह अनुपम कृति जोगन (१९५०)आज भी उतनी ही सात्विक आंच लिए हुए है गीत -संगीत -पार्श्व- संगीत की ,अभिनय के शीर्ष की। गीतादत्त ,तलत मेहमूद साहब और शमशाद बेगम का स्वर बुलो सी रानी का संगीत अपनी ही परवाज़ लिए हुए था

लड़कियां कितने सपने देखतीं हैं ?हाँ !बेहद के !अपने ही  तैं नहीं अपनी गुड़ियाँ के लिए भी उनके मन में एक विलक्षण  राजकुमार की कामना होती है। चाव से ब्याह रचातीं हैं  अपनी गुड़िया का कोई समझौता नहीं कोई खुरसट उनकी राजकुमारी सी गुड़िया को यूं ब्याह कर ले जाए। और वह बस निर्मूक देखती रहें।  यहां तो साक्षात लंगूर ही था -बूढ़ा खुरसट जिसके साथ सुरभि का सौदा हो रहा था और कोई और नहीं स्वयं उसका सगा भाई बड़े जागीरदार का बेटा ही कर रहा था ये लेनदेन । अपनी शराब की लत और ऐयाशी की खातिर। क़र्ज़ में आकंठ डूबे जागीरदार अपनी लाड़ली बेटी की कोई मदद नहीं कर पा रहे थे। इन्हीं हालातों में सुरभि - वो जिसका मन बादलों के रंग मौसम की रंगीनी देखता था सावन के गीत लिखता था श्रृंगार को संवारता था हर दिन एक नै कविता लिखता था वह स्वयं बिरहा गीत बनने से पहले बैरागिन ही बन गई। जोगिन बन  गई।यह योग और साधना  का मार्ग था। पीछे मुड़कर देखने का वक्त नहीं था।  मीराबाई हो गई सुरभि ज़माने के लिए। अपना नाम -रूप  खोके। प्रारब्ध भी अजीब खेल दिखाता है। अनाथ और नास्तिक विजय भी यहीं इस गाँव में चला आया है ...

शख्सियत :रश्मि ताई

शख्सियत :रश्मि ताई जो कभी सहपाठी थे अब हमसफ़र हैं 'हमराही' हैं। जी हाँ आप ठीक समझे हैं। हम बात कर रहें हैं 'वाहिनी साहब' रश्मि ताई ,अब रश्मि ठाकरे की। हर कामयाब मर्द के पीछे एक औरत होती है यह विश्वास तब और भी घना -गाढ़ा हो जाता है जब  सौम्यता  और शालीनता की नायाब मिसाल रश्मि ताई से मुखातिब होते हैं। एक आम मध्य वर्गीय परिवार से आईं हैं आप। आपके व्यक्तित्व पे मातुश्री (रश्मि ताई की  माता श्री मती मीणा ताई  )की गहरी छाप है। आप रंगभूमि में ही रहती हैं मेकअप मैन  की तरह. आपने उद्धव जी को सजाया संवारा है। पहले जे. जे. स्कूल आफ आर्ट्स में सहपाठी और अब जीवन संगनी बनकर उनकी अनाम राजनीतिक गुरु और सलाकार रहीं हैं आप। आगे भी ये सफर यूं ही नए क्षितिज नापेगा। आप ने ही हिन्दू हृदय सम्राट बाला केशव  प्रबोधनकर ठाकरे से उनका राजनीतिक वारिस उद्धव जी को बनाये जाने का वचन उनके जीते जी ले लिया था। आप एक अन्नपूर्णा साबित हुई हैं मातोश्री के लिए जो बाला साहब के बीमार होने पर उनकी कुशल पूछने आते सभी आम अउ ख़ास सैनिकों को  अल्पाहार क्या चाव से भरपेट भोजन आ...

तालिबान की सरकार आते ही बदलेगा अफगानिस्तान का नाम, नये नाम से डरी दुनिया, ब्रिटेन ने दी थी चुनौती

  काबुल, अगस्त 16: काबुल पर कब्जा करने के बाद अब तालिबान ने अफगानिस्तान का नाम बदलने का फैसला किया है। तालिबान की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि अफगानिस्तान का नया नाम रखा जाएगा, जिसकी आधिकारिक तौर पर घोषणा राष्ट्रपति भवन से की जाएगी। तालिबान की तरफ से कहा गया है कि अफगानिस्तान का अगला राष्ट्रपति कौन होगा, ये जल्द तय किया जाएगा और फिर अफगानिस्तान के नये नाम का ऐलान किया जाएगा। बदल गया अफगानिस्तान का नाम! तालिबान के एक अधिकारी ने कहा है कि तालिबान के नेताओं ने फैसला किया है कि हुकूमत पर काबिज होने के बाद अफगानिस्तान का नाम बदल दिया जाएगा और नया नाम रखा जाएगा। तालिबान ने कहा है कि अफगानिस्तान का नया नाम 'इस्लामिक अमीरात ऑफ अफगानिस्तान' होगा। न्यूज एजेंसी एसोसिएट प्रेस से बात करते हुए तालिबान के एक नेता ने कहा कि प्रेसिडेंशियल पैलेस में जब सभी तालिबान के नेता आ जाएंगे तब 'इस्लामिक एमिरेट ऑफ अफगानिस्तान' का ऐलान किया जाएगा। हालांकि, तालिबान के उस नेता ने अपना नाम बताने से इनकार कर दिया। लेकिन, राष्ट्रपति भवन में मौजूद उस तालिबानी नेता ने कहा कि वो मीडिया से बात करने के ...