सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कलि -संतरणोपनिषद -कृष्ण द्वैपायन व्यास (मंत्र संख्या तीन ,TEXT 3 )

कलि -संतरणोपनिषद -कृष्ण द्वैपायन व्यास (मंत्र संख्या तीन ,TEXT 3 )

भगवत आदि पुरुषस्य नारायणस्य नामोच्चारण ,

मात्रेण निर्धूत कलिर्भवति। 

केवल नारायण के नाम का स्मरण करने भर से जो सभी पापों का नाशक देवता है सर्वपापहर्ता है कलियुग के प्राणी के सारे पापों का नाश हो जाता है। वह निष्पाप ,अनघ, हो जाता है। भगवान् का नाम स्मरण ही कलियुग के मल (कलिमल )को धौ डालने वाला साबुन है।

भगवान् और उसके नाम में कोई फर्क नहीं है। यह उसकी अहेतुकी कृपा ही है के हमारे सारे पाप धुल जाते हैं। उसकी किरत करने से उसका नाम स्मरण करने से। उसके नाम में इतना पावित्र्य है जो हमारे जन्मजन्मान्तरों के पापकर्मों का नाश कर देता है। हमारी आत्मा पे जमा युग-युगान्तरों के पापकर्मों का बोझ हट जाता है।

कलियुग में नाम स्मरण ही उपाय है और कोई अन्य उपाय नहीं है पाप मुक्ति का। (इस उपनिषद में महामन्त्र की महिमा का ही बखान किया गया है जिसकी विस्तार से चर्चा आगे इसी उपनिषद में होगी ). 

इस कलियुग में ऐसे भ्रष्ट गुरु भी कम नहीं है जिनके अंदर ही  कलियुग रहता है जो महा -मंत्रोचार के अलग ही तरीके बतलाते हैं। इन चाण्डालों के हृदयरूपी घर में  ही कलियुग रहता है। इनसे बचना है। रौरव नर्क में ले जाएगा इनका संग  साथ। 

हमारा अति तुच्छ लघुतर वज़ूद पूर्व जन्मों के लोभ ,मोह ,अहंकार ,काम ,से आवृत है ,अज्ञान में लिपटा हुआ है नारायण की महिमा अपार है। इस कलिकाल में ही चांडाल रूप स्वयं भू ,अपने  को ही नारायण बतलाकर भोली भाली जनता को पाप मार्ग पे प्रवृत्त कर देते हैं । 

हम श्री कृष्ण(नारायण ) की दिव्यऊर्जा(Divine Energy ) के अंश जीव -आत्मा हैं।उसी की मटेरियल एनर्जी के मायाजाल (माया )से हम ताउम्र छले जाते हैं। वह विभु है हम अनु है। वह अनंतदिव्य गुणों वाला है ,सर्वज्ञाता है हम अल्पज्ञान ,अल्प  बुद्धि हैं। सिर्फ गुणात्मक रूप में ही हम उसकी दिव्यऊर्जा के अंश हैं मात्रात्मक रूप में नहीं। हम बूँद वह सागर है ,हम स्वर्ण के एक कण मात्र हैं वह स्वर्ण ही स्वर्ण  है। और हमारा यह तुच्छ लघु अस्तित्व भी  माया से लिपटा हुआ है। महामंत्र हमें हमारे निज स्वरूप का बोध करवाता है।हमारा उससे ऐक्य भी है हम उससे अलहदा भी हैं।  

भगवान् चैतन्य  महाप्रभु (जो स्वयं कृष्ण का ही भक्त रूप अवतार है )का अचिन्त्य भेदाभेद तत्व सार यही है। 






7:04

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किदार शर्मा की यह अनुपम कृति जोगन (१९५०)आज भी उतनी ही सात्विक आंच लिए हुए है गीत -संगीत -पार्श्व- संगीत की ,अभिनय के शीर्ष की। गीतादत्त ,तलत मेहमूद साहब और शमशाद बेगम का स्वर बुलो सी रानी का संगीत अपनी ही परवाज़ लिए हुए था

लड़कियां कितने सपने देखतीं हैं ?हाँ !बेहद के !अपने ही  तैं नहीं अपनी गुड़ियाँ के लिए भी उनके मन में एक विलक्षण  राजकुमार की कामना होती है। चाव से ब्याह रचातीं हैं  अपनी गुड़िया का कोई समझौता नहीं कोई खुरसट उनकी राजकुमारी सी गुड़िया को यूं ब्याह कर ले जाए। और वह बस निर्मूक देखती रहें।  यहां तो साक्षात लंगूर ही था -बूढ़ा खुरसट जिसके साथ सुरभि का सौदा हो रहा था और कोई और नहीं स्वयं उसका सगा भाई बड़े जागीरदार का बेटा ही कर रहा था ये लेनदेन । अपनी शराब की लत और ऐयाशी की खातिर। क़र्ज़ में आकंठ डूबे जागीरदार अपनी लाड़ली बेटी की कोई मदद नहीं कर पा रहे थे। इन्हीं हालातों में सुरभि - वो जिसका मन बादलों के रंग मौसम की रंगीनी देखता था सावन के गीत लिखता था श्रृंगार को संवारता था हर दिन एक नै कविता लिखता था वह स्वयं बिरहा गीत बनने से पहले बैरागिन ही बन गई। जोगिन बन  गई।यह योग और साधना  का मार्ग था। पीछे मुड़कर देखने का वक्त नहीं था।  मीराबाई हो गई सुरभि ज़माने के लिए। अपना नाम -रूप  खोके। प्रारब्ध भी अजीब खेल दिखाता है। अनाथ और नास्तिक विजय भी यहीं इस गाँव में चला आया है ...

शख्सियत :रश्मि ताई

शख्सियत :रश्मि ताई जो कभी सहपाठी थे अब हमसफ़र हैं 'हमराही' हैं। जी हाँ आप ठीक समझे हैं। हम बात कर रहें हैं 'वाहिनी साहब' रश्मि ताई ,अब रश्मि ठाकरे की। हर कामयाब मर्द के पीछे एक औरत होती है यह विश्वास तब और भी घना -गाढ़ा हो जाता है जब  सौम्यता  और शालीनता की नायाब मिसाल रश्मि ताई से मुखातिब होते हैं। एक आम मध्य वर्गीय परिवार से आईं हैं आप। आपके व्यक्तित्व पे मातुश्री (रश्मि ताई की  माता श्री मती मीणा ताई  )की गहरी छाप है। आप रंगभूमि में ही रहती हैं मेकअप मैन  की तरह. आपने उद्धव जी को सजाया संवारा है। पहले जे. जे. स्कूल आफ आर्ट्स में सहपाठी और अब जीवन संगनी बनकर उनकी अनाम राजनीतिक गुरु और सलाकार रहीं हैं आप। आगे भी ये सफर यूं ही नए क्षितिज नापेगा। आप ने ही हिन्दू हृदय सम्राट बाला केशव  प्रबोधनकर ठाकरे से उनका राजनीतिक वारिस उद्धव जी को बनाये जाने का वचन उनके जीते जी ले लिया था। आप एक अन्नपूर्णा साबित हुई हैं मातोश्री के लिए जो बाला साहब के बीमार होने पर उनकी कुशल पूछने आते सभी आम अउ ख़ास सैनिकों को  अल्पाहार क्या चाव से भरपेट भोजन आ...

तालिबान की सरकार आते ही बदलेगा अफगानिस्तान का नाम, नये नाम से डरी दुनिया, ब्रिटेन ने दी थी चुनौती

  काबुल, अगस्त 16: काबुल पर कब्जा करने के बाद अब तालिबान ने अफगानिस्तान का नाम बदलने का फैसला किया है। तालिबान की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि अफगानिस्तान का नया नाम रखा जाएगा, जिसकी आधिकारिक तौर पर घोषणा राष्ट्रपति भवन से की जाएगी। तालिबान की तरफ से कहा गया है कि अफगानिस्तान का अगला राष्ट्रपति कौन होगा, ये जल्द तय किया जाएगा और फिर अफगानिस्तान के नये नाम का ऐलान किया जाएगा। बदल गया अफगानिस्तान का नाम! तालिबान के एक अधिकारी ने कहा है कि तालिबान के नेताओं ने फैसला किया है कि हुकूमत पर काबिज होने के बाद अफगानिस्तान का नाम बदल दिया जाएगा और नया नाम रखा जाएगा। तालिबान ने कहा है कि अफगानिस्तान का नया नाम 'इस्लामिक अमीरात ऑफ अफगानिस्तान' होगा। न्यूज एजेंसी एसोसिएट प्रेस से बात करते हुए तालिबान के एक नेता ने कहा कि प्रेसिडेंशियल पैलेस में जब सभी तालिबान के नेता आ जाएंगे तब 'इस्लामिक एमिरेट ऑफ अफगानिस्तान' का ऐलान किया जाएगा। हालांकि, तालिबान के उस नेता ने अपना नाम बताने से इनकार कर दिया। लेकिन, राष्ट्रपति भवन में मौजूद उस तालिबानी नेता ने कहा कि वो मीडिया से बात करने के ...