सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बोले अली बस यही तेरी स्वतंत्रता है तू बायां पैर उठा ले या दायां। You can control your actions not their results( कर्म किये जा फल की चिंता मत कर बंदे)



कर्म प्रधान विश्व करि राखा ,जो जस करहि सो तस ही  फल चाखा 

कर्म का संस्कृत में शाब्दिक अर्थ है हमारे द्वारा किये गए काम। 

The Sanskrit word Karma means "actions" and refers to fundamental eternal( Hindu) principle that one's moral actions have unavoidable and automatic effects on one's fortunes in this life and here after i.e conditions of re -birth in the next .

कार्मिक सिद्धांत मूल सनातन सिद्धांत रहा है भारत धर्मी समाज का  जिसके अनुसार हमारे द्वारा  किये अच्छे बुरे कर्म अपना अच्छा या बुरा प्रभाव ज़रूर छोड़ते हैं। ये कर्म हमारे भाग्य का निर्धारण न सिर्फ इस जन्म में बल्कि हमारे शरीर छोड़ने के बाद आगे मिलने वाले जन्मों में भी करते हैं। इनके असर से बचा नहीं जा सकता। 

कर्म किसी भाग्य या हाथ की लकीरों का नाम नहीं है हमारे ही पूर्व जन्मों का सहज परिणाम है जो हमें आगे पीछे मिलता रहता है.इसीलिए कहा गया है :

कर्म गति टारै  नाहिं  टरै ,

मुनि वशिष्ठ से पंडित ग्यानी , 

 सिधि(सोच ) के लगन धरी ।


सीता हरन मरन दसरथ को, बन में बिपति परी॥1॥


कहँ वह फन्द कहाँ वह पारिधि, कहँ वह मिरग चरी।

कोटि गाय नित पुन्य करत नृग, गिरगिट-जोन परि॥2॥

पाण्डव जिनके आप सारथी, तिन पर बिपति परी।

कहत कबीर सुनो भै साधो, होनी  होके रही॥3॥

मनुष्य को अलबत्ता कर्म करने की पूर्ण स्वतंत्रता है वह यह करे या वह करे या दोनों ही न करे। 

एक बार मोहम्मद साहब ने अपने नवासे अली साहब से पूछा :अली क्या सब कुछ खुदा के हाथ में ही है हमारे हाथ में कुछ नहीं है। अली बोले वक्त आने पर बतला दूंगा। मोहम्मद साहब को बे -कली लगी थी बोले न अभी बता। अली बोले अच्छा अपना एक पैर उठा ले दूसरे पर खड़ा रह। मोहम्मद साहब एक पैर पर खड़े हो गए थोड़ी देर बाद अली बोले अब ऐसा कर दूसरा पैर भी उठा ले। अली बोले ये तो मैं कर नहीं सकता। ये कैसे करूँ।

बोले अली बस यही तेरी स्वतंत्रता है तू बायां पैर उठा ले या दायां।

You can control your actions  not their results .

Karma refers to the totality of our actions and their reactions in this and previous lives ,all of which determines our future .The conquest of karma lies in intelligent and kind action and response .

आप अपने कर्मों से भाग नहीं सकते । करतम सो भोगतम  .जैसा करोगे वैसा भरोगे। जो बोवेगे वही काटोगे।

तीन प्रकार के कर्म बतलाये गए हैं :

संचित कर्म ,क्रियमाण कर्म और आगामी कर्म।

संचित कर्म हमारे अनंत कोटि पूर्व जन्मों के फलों का जमा जोड़ हैं। इनका परिणाम हमें भुगतना ही पडेगा आगे या पीछे। कब इसका कोई निश्चय नहीं।

कुछ कर्मों का फल आपके जीते जी मिल जाता है वह क्रियमाण कर्म हैं जिन्हें करने की आपको स्वतंत्रता है। जिन कर्मों का फल इस जन्म में नहीं मिल पाता वो फास्ट फॉरवर्ड हो जाते हैं यही आगामी कर्म हैं।

जब हम पैदा होते हैं तो संचित कर्मों के फलों का एक अंश लेकर पैदा होते हैं।इसे ही प्रारब्ध कह देते हैं।

 ये फल तो हमें भोगने ही भोगने पड़ेंगे।अलबत्ता अपना निज आत्मिक स्वरूप जानने बूझने के बाद इनका दंश हम उतना मेहसूस नहीं करेंगे। वर्तमान के अच्छे क्रियमाण कर्म हमारे संचित कर्मों का दंश कम कर सकते हैं।

वशिष्ठ रामायण (अखंड रामायण या योग  वाशिष्ठ  )के अनुसार ये दो जंगली मेढ़ों के बीच की लड़ाई है। हमारे कल किये गए पुरुषार्थ (कर्म या एक्शन्स ,एफ्फर्ट्स )और आज किये जा रहे क्रियमाण कर्मों (वर्तमान कर्म फलों  )के बीच रस्सा कसी है। वर्तमान का पुरुषार्थ अतीत के पुरुषार्थ को पटकी भी दे सकता है।उससे परास्त भी हो सकता है।  इसलिए भाग्य नाम की कोई शह नहीं है। हमारा पुरुषार्थ हमारा कर्म ही सब कुछ है।

कर्म किये जा फल की चिंता मत कर बंदे।

https://www.youtube.com/watch?v=sO-L7r5v6Sg


Attachments area

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किदार शर्मा की यह अनुपम कृति जोगन (१९५०)आज भी उतनी ही सात्विक आंच लिए हुए है गीत -संगीत -पार्श्व- संगीत की ,अभिनय के शीर्ष की। गीतादत्त ,तलत मेहमूद साहब और शमशाद बेगम का स्वर बुलो सी रानी का संगीत अपनी ही परवाज़ लिए हुए था

लड़कियां कितने सपने देखतीं हैं ?हाँ !बेहद के !अपने ही  तैं नहीं अपनी गुड़ियाँ के लिए भी उनके मन में एक विलक्षण  राजकुमार की कामना होती है। चाव से ब्याह रचातीं हैं  अपनी गुड़िया का कोई समझौता नहीं कोई खुरसट उनकी राजकुमारी सी गुड़िया को यूं ब्याह कर ले जाए। और वह बस निर्मूक देखती रहें।  यहां तो साक्षात लंगूर ही था -बूढ़ा खुरसट जिसके साथ सुरभि का सौदा हो रहा था और कोई और नहीं स्वयं उसका सगा भाई बड़े जागीरदार का बेटा ही कर रहा था ये लेनदेन । अपनी शराब की लत और ऐयाशी की खातिर। क़र्ज़ में आकंठ डूबे जागीरदार अपनी लाड़ली बेटी की कोई मदद नहीं कर पा रहे थे। इन्हीं हालातों में सुरभि - वो जिसका मन बादलों के रंग मौसम की रंगीनी देखता था सावन के गीत लिखता था श्रृंगार को संवारता था हर दिन एक नै कविता लिखता था वह स्वयं बिरहा गीत बनने से पहले बैरागिन ही बन गई। जोगिन बन  गई।यह योग और साधना  का मार्ग था। पीछे मुड़कर देखने का वक्त नहीं था।  मीराबाई हो गई सुरभि ज़माने के लिए। अपना नाम -रूप  खोके। प्रारब्ध भी अजीब खेल दिखाता है। अनाथ और नास्तिक विजय भी यहीं इस गाँव में चला आया है ...

शख्सियत :रश्मि ताई

शख्सियत :रश्मि ताई जो कभी सहपाठी थे अब हमसफ़र हैं 'हमराही' हैं। जी हाँ आप ठीक समझे हैं। हम बात कर रहें हैं 'वाहिनी साहब' रश्मि ताई ,अब रश्मि ठाकरे की। हर कामयाब मर्द के पीछे एक औरत होती है यह विश्वास तब और भी घना -गाढ़ा हो जाता है जब  सौम्यता  और शालीनता की नायाब मिसाल रश्मि ताई से मुखातिब होते हैं। एक आम मध्य वर्गीय परिवार से आईं हैं आप। आपके व्यक्तित्व पे मातुश्री (रश्मि ताई की  माता श्री मती मीणा ताई  )की गहरी छाप है। आप रंगभूमि में ही रहती हैं मेकअप मैन  की तरह. आपने उद्धव जी को सजाया संवारा है। पहले जे. जे. स्कूल आफ आर्ट्स में सहपाठी और अब जीवन संगनी बनकर उनकी अनाम राजनीतिक गुरु और सलाकार रहीं हैं आप। आगे भी ये सफर यूं ही नए क्षितिज नापेगा। आप ने ही हिन्दू हृदय सम्राट बाला केशव  प्रबोधनकर ठाकरे से उनका राजनीतिक वारिस उद्धव जी को बनाये जाने का वचन उनके जीते जी ले लिया था। आप एक अन्नपूर्णा साबित हुई हैं मातोश्री के लिए जो बाला साहब के बीमार होने पर उनकी कुशल पूछने आते सभी आम अउ ख़ास सैनिकों को  अल्पाहार क्या चाव से भरपेट भोजन आ...

तालिबान की सरकार आते ही बदलेगा अफगानिस्तान का नाम, नये नाम से डरी दुनिया, ब्रिटेन ने दी थी चुनौती

  काबुल, अगस्त 16: काबुल पर कब्जा करने के बाद अब तालिबान ने अफगानिस्तान का नाम बदलने का फैसला किया है। तालिबान की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि अफगानिस्तान का नया नाम रखा जाएगा, जिसकी आधिकारिक तौर पर घोषणा राष्ट्रपति भवन से की जाएगी। तालिबान की तरफ से कहा गया है कि अफगानिस्तान का अगला राष्ट्रपति कौन होगा, ये जल्द तय किया जाएगा और फिर अफगानिस्तान के नये नाम का ऐलान किया जाएगा। बदल गया अफगानिस्तान का नाम! तालिबान के एक अधिकारी ने कहा है कि तालिबान के नेताओं ने फैसला किया है कि हुकूमत पर काबिज होने के बाद अफगानिस्तान का नाम बदल दिया जाएगा और नया नाम रखा जाएगा। तालिबान ने कहा है कि अफगानिस्तान का नया नाम 'इस्लामिक अमीरात ऑफ अफगानिस्तान' होगा। न्यूज एजेंसी एसोसिएट प्रेस से बात करते हुए तालिबान के एक नेता ने कहा कि प्रेसिडेंशियल पैलेस में जब सभी तालिबान के नेता आ जाएंगे तब 'इस्लामिक एमिरेट ऑफ अफगानिस्तान' का ऐलान किया जाएगा। हालांकि, तालिबान के उस नेता ने अपना नाम बताने से इनकार कर दिया। लेकिन, राष्ट्रपति भवन में मौजूद उस तालिबानी नेता ने कहा कि वो मीडिया से बात करने के ...