सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

"भीड़ का कोई चेहरा नहीं होता। भीड़ अनाम होती है ,उन्मादी होती है।"

"भीड़ का कोई चेहरा नहीं होता। भीड़ अनाम होती है ,उन्मादी होती है।" तीसहजारी कोर्ट की घटना को मानव निर्मित कहा जाए ,स्वयंचालित ,स्वत : स्फूर्त या हालात की उपज ?बहस हो सकती है इस मुद्दे पर। मान लीजिये नवंबर २ ,२०१९ तीसहजारी घटना-क्रम लापरवाही का परिणाम था ,जिस की सज़ा तुरत -फुरत माननीय उच्चन्यायालय,दिल्ली ने सुना दी। पूछा जा सकता है : नवंबर ४,२०१९  को जो कुछ साकेत की अदालत और कड़कड़ -डूमाअदालत में  घटा वह भी लापरवाही का परिणाम था। क्या इसका संज्ञान भी तुरता तौर पर दिल्ली की उस अदालत ने लिया।
तर्क दिया गया गोली चलाने से पहले पूलिस ने अश्रु गैस के गोले क्यों नहीं दागे ,लाठी चार्ज से पहले वार्निंग क्यों नहीं दी। उत्तर इसका यह भी हो सकता है :क्या जो कुछ घटा नवंबर २ को उसकी किसी को आशंका थी?
यह एक दिन भी कचहरी के और दिनों जैसा ही था। जो कुछ घटा तात्कालिक था ,स्पोटेनिअस था ,चंद-क्षणों की गहमा गहमी और बस सब कुछ अ-प्रत्याशित ?
तर्क दिया गया ,पुलिस धरने पर बैठने के बजाय देश की सबसे बड़ी अदालत में क्यों नहीं गई। हाईकोर्ट के तुरता फैसले के खिलाफ ?
चार नवंबर को अपना आपा खोने वाले  भाडू (भा -डु ,वकील ,प्लीडर ) यदि हाईकोर्ट के फैसले से असंतुष्ट थे ,तब वह क्यों नहीं अपेक्स कोर्ट गए खाकी -फायरिंग के खिलाफ।
काला -बाना क्या और ज्यादा 'काला' नहीं हुआ ?कौन सी कसर रख छोड़ी भाडूओं  ने ?जेल पुलिस की कई वैन ,जीपें ,मोटरसाइकिलें ,तीसहजारी के जेल परिसर को आग के हवाले करने का खामियाज़ा कौन भरेगा। क्या यह वाहन  और परिसर लावारिस थे ?
मरता क्या न करता। आये दिन खाकी पिट रही है। रईसजादों,मज़हबी इंतहा पसंदों  के हाथों। ट्रेफिक पुलिस को  कुचल कर अमीर -ज़ादे गाड़ी भगा ले जाते है। ये गाड़ियां पेट्रोल से नहीं शराब से चलती हैं। नशे और दौलत के नशे में चूर रहतीं हैं। कौन ज्यादा 'काला' इस पर बहस की जा सकती है।
प्रजातांत्रिक देश में वी.आई.पी  सिक्योरिटी में ज्यादा पुलिस 24x7x365 क्यों बनी रहती है ?उनमें और आर्मी के बडीज़ में क्या फर्क है ?कौन ज्यादा कष्ट में है ?
पुलिस बंदोबस्त के दरमियान पुलिस कर्मियों को एक छोटा पेकिट (पांच रूपये )वाला ग्लूकोज़ का पकड़ा दिया जाता है ,क्या बंदोबस्त के दौरान भूख नहीं लगती।
खाकी बदनाम हुई 'डॉलिंग' तेरे लिए। पूछा जा सकता है ये डॉलिंग कौन है ?दिल्ली की पब्लिक ?  

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शख्सियत :रश्मि ताई

शख्सियत :रश्मि ताई जो कभी सहपाठी थे अब हमसफ़र हैं 'हमराही' हैं। जी हाँ आप ठीक समझे हैं। हम बात कर रहें हैं 'वाहिनी साहब' रश्मि ताई ,अब रश्मि ठाकरे की। हर कामयाब मर्द के पीछे एक औरत होती है यह विश्वास तब और भी घना -गाढ़ा हो जाता है जब  सौम्यता  और शालीनता की नायाब मिसाल रश्मि ताई से मुखातिब होते हैं। एक आम मध्य वर्गीय परिवार से आईं हैं आप। आपके व्यक्तित्व पे मातुश्री (रश्मि ताई की  माता श्री मती मीणा ताई  )की गहरी छाप है। आप रंगभूमि में ही रहती हैं मेकअप मैन  की तरह. आपने उद्धव जी को सजाया संवारा है। पहले जे. जे. स्कूल आफ आर्ट्स में सहपाठी और अब जीवन संगनी बनकर उनकी अनाम राजनीतिक गुरु और सलाकार रहीं हैं आप। आगे भी ये सफर यूं ही नए क्षितिज नापेगा। आप ने ही हिन्दू हृदय सम्राट बाला केशव  प्रबोधनकर ठाकरे से उनका राजनीतिक वारिस उद्धव जी को बनाये जाने का वचन उनके जीते जी ले लिया था। आप एक अन्नपूर्णा साबित हुई हैं मातोश्री के लिए जो बाला साहब के बीमार होने पर उनकी कुशल पूछने आते सभी आम अउ ख़ास सैनिकों को  अल्पाहार क्या चाव से भरपेट भोजन आग्रह पूर्वक करवातीं थीं। आप लेंस के पी

UP Chunav 2022 : यूपी के बारे में क्या है सीएम योगी का सपना? बोले- दंगाई और तमंचावादी को तो धर्मात्मा नहीं बोल सकता

  सार विधानसभा चुनाव प्रचार चरम पर है। वार-पलटवार का दौर जारी है। पूरे प्रदेश को मथने में जुटे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकाल अमर उजाला से हर मुद्दे पर बेबाकी से बात की। सत्ता में वापसी के प्रति आश्वस्त योगी आदित्यनाथ ने कहा, भाजपा कभी विपक्ष के मंसूबों को पूरा नहीं होने देगी। अखिलेश यादव की राज्यकर्मियों की पुरानी पेंशन बहाली और मुफ्त बिजली की घोषणाओं पर कटाक्ष करते हुए कहा, सपा और सत्य नदी के दो ध्रुव हैं। सपा कभी सच नहीं बोल सकती।  राजीव सिंह, महेंद्र तिवारी  और  पंकज श्रीवास्तव  ने मुख्यमंत्री योगी से विशेष बातचीत की। प्रस्तुत हैं प्रमुख अंश... योगी आदित्यनाथ  - फोटो : अमर उजाला विस्तार चुनावी रण में आप उतर चुके हैं। यूपी के चुनाव पर पूरे देश की निगाह लगी हुई है। आपने नारा भी दे दिया है- यूपी फिर मांगे भाजपा सरकार। इस चुनाव में किन वजहों को आप अपनी जीत का आधार मान रहे हैं? भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने यूपी के अंदर सुरक्षा, समृद्धि व सुशासन का जो मॉडल दिया है वह प्रत्येक व्यक्ति को भावनात्मक रूप से अपने साथ जोड़ता है। प्रधानमंत्री के सबका साथ सबका