सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

और हाँ !अमरीकी अपने इतिहास को बेहद प्यार करते हैं। आप हेनरी फोर्ड विलीज जाइयेगा -वही कोयला चालित रेलगाड़ी गार्ड कंडक्टर की वही पोशाकें आप को मिल जाएंगी। हमारे यहां भारत का इतिहास लिखा जाना अभी बकाया है इतिहास के नाम पर मार्क्सवाद के बौद्धिक गुलाम भकुवों से जो निर्देशित इतिहास लिखवाया गया वह मुगलिया इतिहास है जहां अकबर महान हैं। अशोक को ये खिताब हासिल नहीं हैं महाराणा प्रताप का कोई ज़िक्र ही नहीं है। वीरदामोदर सावरकर को ये भकुवे आज भी भारत जोड़ो यात्रा की आड़ में गाली दे रहें हैं।

और हाँ !अमरीकी अपने इतिहास को बेहद प्यार करते हैं। आप हेनरी फोर्ड विलीज जाइयेगा -वही कोयला चालित रेलगाड़ी गार्ड कंडक्टर की वही पोशाकें आप को मिल जाएंगी। हमारे यहां भारत का इतिहास लिखा जाना अभी बकाया है इतिहास के नाम पर मार्क्सवाद के बौद्धिक गुलाम भकुवों से जो निर्देशित इतिहास लिखवाया गया वह मुगलिया इतिहास है जहां अकबर महान हैं। अशोक को ये खिताब हासिल नहीं हैं महाराणा प्रताप का कोई ज़िक्र ही  नहीं है। वीरदामोदर सावरकर को ये भकुवे आज भी भारत जोड़ो यात्रा की आड़ में गाली दे रहें हैं। 


अमरीकी परिवारों में एक ही परिवार में काले गोरे   किस्म -किस्म  के बच्चे पाए जाते हैं। ये आपस में हाल्फ ब्रदर्स /सिस्टर्स/सिब्लिंग्स कहलाते हैं क्योंकि या तो इनका पिता एक ही होता है और माताएं भिन्न या फिर माताएं एक और पिता भिन्न -भिन्न होते हैं। यहां विवाह गठबंधन पाणिग्रहण  संस्कार नहीं है एक अनुबंध है लिविंग टुगेदर है। जब तक चाहा परस्पर भोगा फिर शाइस्तगी से स्वेच्छया अलग हो गए कोई झगड़ा फसाद तलाक का लफड़ा नहीं। 

मियाँ -बीबी राजी तो क्या करेगा क़ाज़ी। यहां वो बायोकेमिस्ट्री की  प्रोफ़ेसर मुझे याद आती  है उनके अनुबंधित संगी भी पेशे से जो एक विज्ञानी रहें हैं। तब उनके पास एक लड़की थी किशोरावस्था की जो प्रोफ़ेसरनी के पहले पति से पैदा थी अलबत्ता एक लड़का भी था वह उनके कथित पूर्व पति के संग रहा आया था। एक मर्तबा उनके निवास पर उसे भी देखने का सौभाग्य मिला। 

बरस दो बाद फिर पहुंचा तो देखा विज्ञानी की संगिनी बदल गई थी। प्रोफेसर अब अकेली थीं। 

ईमानदार होना यहां अमरीका में इत्तेफाक नहीं है नियम है। क़ानून सबके लिए बराबर हैं। गीता का समत्व यही है। कानून  की निगाह में यहां  सब बराबर हैं। नियम यहाँ अनुपालना के लिए बनते है  ,ऐसा  नियम ही क्या जिसका अपवाद न हो।हाँ टूटे हैं यहां  भी नियम अपवाद स्वरूप।  

हमारे यहां नियमपालना कितनी है इसका उल्लेख करना मुझे ज़रूरी नहीं लगता। कुछ पाठकों के लिए भी छोड़ा जाता है। मेरे तमाम पाठक प्रबुद्ध हैं मैं उनके ही आदेश पर लिखता हूँ। "यहाँ" शब्द का इस्तेमाल अमरीका के लिए ही आइंदा भी इस पोस्ट में किया जाएगा। 

दुर्घटना होने पर तत्काल इमदाद पहुँचती है यहां । तहकीकात बाद में होती है और जल्दी ही संपन्न भी हो जाती है। लासवेगास में तो तुरता न्याय होता है यहाँ सब कुछ खुला हुआ है फिर भी अपराध दर न्यूनतम है। ये मैं आँखन देखि कहता हूँ।कानन सुनी नहीं।  

हाँ !भीख वहां भी लोग मांगते हैं लेकिन अपने स्वाभिमान को ईमानदारी को बनाये रखकर -गले में तख्ती पड़ी होगी लिखा होगा -होम लेस ,आप खुद चलकर उस तक जाएंगे। अपना योगदान देंगे। 

चाइल्ड लेबर वहां भी है पक्के फर्श पर बिना बचावी साधनों के अपनी गुज़र बसर  के लिए काले तरह तरह के करतब और कलाबाज़ियां दिखलाते हैं नन्ही परियां नृत्य करतीं हैं। बस एक दान-पात्र उनके आसपास रखा होता है लिखा होता है माई लिविंग। 

ड्रिक और ड्राइविंग यहाँ दो ध्रुव हैं या तो पी लो या  गाड़ी  चला लो। मार -दिया किसी को तो जुर्माना भरने की राशि ना निकलगी।लम्बी  सज़ा अलग से.

यहां कुत्ता आपका है तो उसकी बिष्टा भी  आप ही की है। पूपर स्कूपर साथ रखते हैं पैट के स्वामी। साथ में पॉलीथिन का बेग भी। जगह -जगह बोर्ड लगे होंगे पैदल -मार्ग पर लिखा होगा -डॉग एक्स्क्रीटा  इज़ हाइली इन्फेक्शस वायोलेटर्स विल पे ५०० डॉलर्स। 

सामुदायिक केंद्र से जब आप अपना निजी उत्सव भुगता कर लौटेंगे तो इससे पहले पूरा  स्थल साफ़ सुथरा करके ही ऐसा कर पाएंगे। 

(ज़ारी ) 

    

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शख्सियत :रश्मि ताई

शख्सियत :रश्मि ताई जो कभी सहपाठी थे अब हमसफ़र हैं 'हमराही' हैं। जी हाँ आप ठीक समझे हैं। हम बात कर रहें हैं 'वाहिनी साहब' रश्मि ताई ,अब रश्मि ठाकरे की। हर कामयाब मर्द के पीछे एक औरत होती है यह विश्वास तब और भी घना -गाढ़ा हो जाता है जब  सौम्यता  और शालीनता की नायाब मिसाल रश्मि ताई से मुखातिब होते हैं। एक आम मध्य वर्गीय परिवार से आईं हैं आप। आपके व्यक्तित्व पे मातुश्री (रश्मि ताई की  माता श्री मती मीणा ताई  )की गहरी छाप है। आप रंगभूमि में ही रहती हैं मेकअप मैन  की तरह. आपने उद्धव जी को सजाया संवारा है। पहले जे. जे. स्कूल आफ आर्ट्स में सहपाठी और अब जीवन संगनी बनकर उनकी अनाम राजनीतिक गुरु और सलाकार रहीं हैं आप। आगे भी ये सफर यूं ही नए क्षितिज नापेगा। आप ने ही हिन्दू हृदय सम्राट बाला केशव  प्रबोधनकर ठाकरे से उनका राजनीतिक वारिस उद्धव जी को बनाये जाने का वचन उनके जीते जी ले लिया था। आप एक अन्नपूर्णा साबित हुई हैं मातोश्री के लिए जो बाला साहब के बीमार होने पर उनकी कुशल पूछने आते सभी आम अउ ख़ास सैनिकों को  अल्पाहार क्या चाव से भरपेट भोजन आग्रह पूर्वक करवातीं थीं। आप लेंस के पी

"भीड़ का कोई चेहरा नहीं होता। भीड़ अनाम होती है ,उन्मादी होती है।"

"भीड़ का कोई चेहरा नहीं होता। भीड़ अनाम होती है ,उन्मादी होती है।" तीसहजारी कोर्ट की घटना को मानव निर्मित कहा जाए ,स्वयंचालित ,स्वत : स्फूर्त या हालात की उपज ?बहस हो सकती है इस मुद्दे पर। मान लीजिये नवंबर २ ,२०१९ तीसहजारी घटना-क्रम लापरवाही का परिणाम था ,जिस की सज़ा तुरत -फुरत माननीय उच्चन्यायालय,दिल्ली ने सुना दी। पूछा जा सकता है : नवंबर ४,२०१९  को जो कुछ साकेत की अदालत और कड़कड़ -डूमाअदालत में  घटा वह भी लापरवाही का परिणाम था। क्या इसका संज्ञान भी तुरता तौर पर दिल्ली की उस अदालत ने लिया। तर्क दिया गया गोली चलाने से पहले पूलिस ने अश्रु गैस के गोले क्यों नहीं दागे ,लाठी चार्ज से पहले वार्निंग क्यों नहीं दी। उत्तर इसका यह भी हो सकता है :क्या जो कुछ घटा नवंबर २ को उसकी किसी को आशंका थी? यह एक दिन भी कचहरी के और दिनों जैसा ही था। जो कुछ घटा तात्कालिक था ,स्पोटेनिअस था ,चंद-क्षणों की गहमा गहमी और बस सब कुछ अ-प्रत्याशित ? तर्क दिया गया ,पुलिस धरने पर बैठने के बजाय देश की सबसे बड़ी अदालत में क्यों नहीं गई। हाईकोर्ट के तुरता फैसले के खिलाफ ? चार नवंबर को अपना आपा खोने वाले  भाडू (भा

UP Chunav 2022 : यूपी के बारे में क्या है सीएम योगी का सपना? बोले- दंगाई और तमंचावादी को तो धर्मात्मा नहीं बोल सकता

  सार विधानसभा चुनाव प्रचार चरम पर है। वार-पलटवार का दौर जारी है। पूरे प्रदेश को मथने में जुटे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकाल अमर उजाला से हर मुद्दे पर बेबाकी से बात की। सत्ता में वापसी के प्रति आश्वस्त योगी आदित्यनाथ ने कहा, भाजपा कभी विपक्ष के मंसूबों को पूरा नहीं होने देगी। अखिलेश यादव की राज्यकर्मियों की पुरानी पेंशन बहाली और मुफ्त बिजली की घोषणाओं पर कटाक्ष करते हुए कहा, सपा और सत्य नदी के दो ध्रुव हैं। सपा कभी सच नहीं बोल सकती।  राजीव सिंह, महेंद्र तिवारी  और  पंकज श्रीवास्तव  ने मुख्यमंत्री योगी से विशेष बातचीत की। प्रस्तुत हैं प्रमुख अंश... योगी आदित्यनाथ  - फोटो : अमर उजाला विस्तार चुनावी रण में आप उतर चुके हैं। यूपी के चुनाव पर पूरे देश की निगाह लगी हुई है। आपने नारा भी दे दिया है- यूपी फिर मांगे भाजपा सरकार। इस चुनाव में किन वजहों को आप अपनी जीत का आधार मान रहे हैं? भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने यूपी के अंदर सुरक्षा, समृद्धि व सुशासन का जो मॉडल दिया है वह प्रत्येक व्यक्ति को भावनात्मक रूप से अपने साथ जोड़ता है। प्रधानमंत्री के सबका साथ सबका